Satya Report: उमस भरे मौसम में ऐसी जगह पर जाने का मन करता है, जहां पर चारों तरफ ठंडी हवाएं चल रही हो और हरियाली हो. पानी की लहरें भी देखने को मिल जाएं तो सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है. वहीं पानी की लहरों के बीच बोटिंग करने का एडवेंचर एक्सपीरियंस होता है. हालांकि इसमें थोड़ा जोखिम भी हो सकता है. आपने अब तक नदी की लहरों के बीच बोटिंग, राफ्टिंग की होगी, लेकिन क्या कभी बांध के पानी के बीच बोटिंग की है.बांध पर दूर तक बस गहरा पानी ही पानी दिखाई देता है और ऊंचाई से गिरता हुआ पानी रोमांच से भर देता है.

वाटर स्पोर्ट्स की बात करें तो स्कूबा डाइविंग से लेकर रिवर राफ्टिंग, सर्फिंग, कयाकिंग, जेट स्कीइंग टूरिस्ट्स के बीच खूब पॉपुलर होता है, लेकिन इन सबसे हटकर बोटिंग एक ऐसी एक्टिविटी है जो वो लोग भी कर सकते हैं, जिन्हें एडवेंचर से भरे वाटर स्पोर्ट्स करना पसंद न हो. तो चलिए भारत की ऐसे बांधों के बारे में जानेंगे जहां पर आप बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.
गोरियरा बांध
आप मध्य प्रदेश की ट्रिप प्ला करें तो अपनी बकेट लिस्ट में सीधी का गोरियरा बांध भी शामिल कर सकते हैं. ये जगह एक बढ़िया टूरिस्ट स्पॉट है. दरअसल यहां के प्राकृतिक दृश्य, के साथ ही शांत वातावरण और बोटिंग जैसी सुविधाएं लोगों को खूब पसंद आती हैं. ये जगह फैमिली के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी खूब पॉपुलर हो रही है.
टिहरी बांध
उत्तराखंड का टिहरी बांध भागीरथी नदी पर बनाया गया है. ये पुरानी टिहरी के पास है और भारत का सबसे ऊंचा बांध माना जाता है. ये बांध कृषि की सिंचाई के लिए पानी के साथ ही बिजली पैदा करने के लिए तो जाना ही जाती है. इसके अलावा ये पर्यटन स्थल के रूप में भी पॉपुलर हुआ है. दरअसल आप यहां टिहरी झील में बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं और कई एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी कर की जा सकती हैं.
हीराकुंड बांध
भारत के ओडिशा राज्य के संबलपुर में महानदी पर बना हीराकुंड बांध भी एक ऐसी डेस्टिनेशन है जहां बोटिंग की जा सकती है. ये सबसे लंबे मिट्टी के बांधों में से एक है. यहां गांधी मीनार से शानदार बांध के नजारे कमाल के होते हैं. इसके अलावा यहां वाटर स्पोर्ट्स का मजा भी लिया जा सकता है. हीराकुंड जलाशय में आप बोटिंग भी कर सकते हैं. जवाहर उद्यान, नेहरू उद्यान और डिब्रूगढ़ वन्यजीव अभयारण्य जैसी जगहें हैं जो नेचुरल ब्यूटी से भरपूर हैं. यहां पर कई कई विदेशी प्रवासी पक्षियों को भी देखा जा सकता है.
View this post on Instagram
बाणासुर सागर बांध
केरल के वायनाड में में बना बाणासुर सागर बांध भी एक ऐसी जगह है जो बोटिंग के लिए टूरिस्ट्स के बीच काफी पॉपुलर है. आप भी अगर केरल जाएं तो इस जगह को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यहां पर मनोरम पहाड़ियों के नजारे भी बेहद शानदार होते हैं. सबसे खास बात है कि यह एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध है. इस बांध को बिजली उत्पादन और सिंचाई के लिए करमनाथोडु नदी पर बनाया गया था.
View this post on Instagram
नागार्जुन सागर बांध
तेलंगाना/आंध्र प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में नागार्जुन सागर बांध भी शामिल है. यहां पर आप नाव की सवारी यानी बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. विशाल बांध का नजारा कमाल का होता है जो रोमांच से भर देगा. इसके अलावा आप यहां पर एथिपोथला वाटर फॉल, नागार्जुनकोंडा द्वीप , बौद्ध केंद्र ‘बुद्धवनम’ जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं.



