CricketIndia

ICC Rankings: महिला टी20 में टीम इंडिया का रैंकिंग में क्या है हाल? टॉप पर इस टीम का कब्जा

Satya Report: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की तरफ से एक मई को टीमों की सालाना रैंकिंग को जारी किया गया जिसमें सभी की नजरें सबसे ज्यादा महिला टी20 टीम रैंकिंग पर थी। इसमें टॉप10 की पोजीशन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। भारतीय महिला टीम जिनका पिछले एक साल में टी20 में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है वह अभी भी तीसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम जिनका महिला क्रिकेट में साफतौर पर दबदबा देखने को मिलता है वह खुद को पहली पोजीशन पर बरकरार रखने में कामयाब रही।

ICC Rankings: महिला टी20 में टीम इंडिया का रैंकिंग में क्या है हाल? टॉप पर इस टीम का कब्जा
ICC Rankings: महिला टी20 में टीम इंडिया का रैंकिंग में क्या है हाल? टॉप पर इस टीम का कब्जा

महिला टी20 रैंकिंग में टॉप5 में इन टीमों का कब्जा

आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग को लेकर बात की जाए तो उसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले नंबर पर 295 रेटिंग प्वाइंट के साथ काबिज है। वहीं दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की महिला टीम है जिनके 277 रेटिंग प्वाइंट हैं। भारतीय महिला टीम इस रैंकिंग में तीसरे नंबर पर अपना कब्जा बरकरार रखे हुए और उनके कुल 263 रेटिंग प्वाइंट हैं, ऐसे में अगले एक साल में यदि टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करती है तो उसके पास अपनी रैंकिंग को सुधारने का शानदार मौका रहने वाला है। वहीं चौथे नंबर पर 256 रेटिंग प्वाइंट के साथ न्यूजीलैंड महिला टीम है जबकि पांचवीं पोजीशन पर साउथ अफ्रीकी महिला टीम है जिनके अभी कुल 245 रेटिंग प्वाइंट हैं।

पाकिस्तान और बांग्लादेश महिला टीम की स्थिति रैंकिंग में बेहद खराब

महिला टी20 टीम रैंकिंग में बाकी टीमों की स्थिति को लेकर बात की जाए तो उसमें छठे नंबर पर वेस्टइंडीज है जिसमें उनके कुल 237 रेटिंग प्वाइंट हैं, जबकि 7वें नंबर पर श्रीलंकाई महिला टीम है और उनके कुल 230 रेटिंग प्वाइंट हैं। पाकिस्तानी महिला टीम इस रैंकिंग में 8वें नंबर पर है जिसमें उनके 217 रेटिंग प्वाइंट है, इसके अलावा 9वें और 10वें नंबर पर महिला टी20 टीम रैंकिंग में आयरलैंड और बांग्लादेश की टीम है। इसमें आयरलैंड के रेटिंग प्वाइंट को लेकर बात की जाए तो वह 198 हैं जबकि बांग्लादेश महिला टीम के कुल 195 रेटिंग प्वाइंट हैं।

आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग

टीम पोजीशन रेटिंग प्वाइंट
ऑस्ट्रेलिया 1 295
इंग्लैंड 2 277
भारत 3 263
न्यूजीलैंड 4 256
साउथ अफ्रीका 5 245
वेस्टइंडीज 6 237
श्रीलंका 7 230
पाकिस्तान 8 217
आयरलैंड 9 198
बांग्लादेश 10 195

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply