IndiaTrending

Raja Shivaji: भाग्यश्री 57 में भी लगती हैं 35 कीं, गर्मियों में उनकी तरह पहनें ये कपड़े

एक्ट्रेस भाग्यश्री की फिटनेस और नेचुरल ब्यूटी दोनों कमाल हैं. राजा शिवाजी में नजर आने वाली भाग्यश्री का गर्मियों का फैशन भी गजब है. उनके कुछ लुक्स या आउटफिट्स को कॉपी करके आप भी गर्मियों में स्टाइल और कंफर्ट दोनों पा सकती हैं. जानें…

Raja Shivaji: भाग्यश्री 57 में भी लगती हैं 35 कीं, गर्मियों में उनकी तरह पहनें ये कपड़े
Raja Shivaji: भाग्यश्री 57 में भी लगती हैं 35 कीं, गर्मियों में उनकी तरह पहनें ये कपड़े

भाग्यश्री की फिटनेस राजा शिवाजी में रोल निभाने वाली भाग्यश्री की नेचुरल ब्यूटी ही नहीं फिटनेस भी गजब है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर फिट रहने के कई तरीके फैंस के साथ शेयर करती हैं. इसमें एक्सरसाइज और डाइटिंग टिप्स दोनों शामिल हैं.

मिंट ग्रीन ट्रेडिशनल लुक एक्ट्रेस ने हल्के मिंट ग्रीन कलर का चिकनकारी या एंब्रॉयडरी वाला सूट पहना है. कुर्ते पर बारी फ्लोरल थ्रेड वर्क, मैचिंग नेट या ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी किया है. ये लुक डेफंक्शन, पूजा या समर वेडिंग के लिए परफेक्ट है. ये लुक बहुत सॉफ्ट, समरफ्रेंडली और रॉयल लग रहा है.

ब्राउन पावर सूट लुक इस समर लुक में भाग्यश्री बॉसी लुक में नजर आ रही हैं. इसमें उन्होंनें स्लीवलेस टेलर्ड पैंटसूट पहना है. डबलब्रेस्टेड ब्लेजर स्टाइल टॉप और स्ट्रेट फिट स्ट्राउजर समर फैशन के लिए बेस्ट है. ये लुक ऑफिस, इवेंट या पावर ड्रेसिंग के लिए बहुत स्ट्रॉन्ग और कॉन्फिडेंट वाइब देता है.

व्हाइट बीच लुक इस लुक में एक्ट्रेस लिनेन ड्रेस में नजर आ रही है जिसमें हल्की एंब्रॉयडरी भी नजर आ रही है. नो मेकअप लुक कैरी किया है. ये लुक बीच वेकेशन या समर आउटिंग के लिए बेस्ट है.

भाग्यश्री का बेस्ट समर लुक इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने रेड और वाइट स्ट्रीप्स वाली स्लीवलेस समर ड्रेस वियर की है. मेकअप की बात करें तो उन्होंने हल्का ब्लश, पिंकिश लिपस्टिक और मिनिमल आई मेकअप किया हुआ है. ये लुक ब्रंच, डे आउटिंग या गार्डन पार्टी के लिए अच्छा है.

ब्लू प्रिंटेड मैक्सी लुक भाग्श्री ने ब्लू और व्हाइट प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस कैरी की है. एक्ट्रेस का ये लुक लुक वेकेशन, रिजॉर्ट या कपल फोटोशूट के लिए परफेक्ट है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply