Numerology: ज्योतिष शास्त्र का मानना है इस मूलांक के लोग सोने की कलम से अपनी तकदीर लिखाकर आते हैं। इन्हें लाइफ में सारी सुखसुविधाएं प्राप्त होती हैं। ये मेहनती और ईमानदार होते हैं। जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये अत्यंत साहसी और निडर होते हैं। इनके अंदर रिस्क लेने की अद्भुत क्षमता होती है जो इन्हें सफल बिजनेसमैन बनाती है। इस मूलांक के अधिकतर लोग नौकरी नहीं बल्कि खुद का काम करना पसंद करते हैं। दुनिया के कई बड़े बिजनेसमैन जैसे एलन मस्क, मुकेश अंबानी और रतन टाटा भी इसी मूलांक के जातक हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सा मूलांक है।

ये है मूलांक 1
यहां हम बात कर रहे हैं मूलांक 1 की। किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। आइए जानते हैं क्यों इस मूलांक के लोग राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं।
इसलिए राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं मूलांक 1 वाले
इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव है और ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। यही कारण है कि मूलांक 1 के लोगों में भी राजाओं जैसे गुण देखने को मिलते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये सभी को साथ लेकर चलते हैं। इनके निर्णय अक्सर सही साबित होते हैं। ये रिस्क लेने से नहीं घबराते। इन तमाम गुणों के कारण ये राजाओं जैसे जिंदगी जीते हैं।
मूलांक 1 वालों की खासियतें
- जन्मजात लीडर: मूलांक 1 वाले किसी के अधीन रहकर काम नहीं कर पाते। चाहे घर हो या ऑफिस ये हमेशा कमान अपने हाथ में रखना चाहते हैं क्योंकि इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है।
- मेहनती: मूलांक 1 वाले बेहद मेहनती होते हैं। कड़ी मेहनत से लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं।
- साहसी: मूलांक 1 वाले बड़े साहसी होते हैं। इनके जीवन में चुनौतियां कितनी ही बड़ी क्यों न आ जाएं लेकिन ये घबराते नहीं हैं। बल्कि चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं।
- आलीशान जीवन: मूलांक 1 वाले साधारण जीवन जीना पसंद नहीं करते। इन्हें महंगे कपड़े, महंगे जूते, लग्जरी गाड़ियों और आलीशान घर का बहुत शौक होता है और कड़ी मेहनत से ये सभी चीजें ये लोग हासिल भी कर लेते हैं।
- मानसम्मान: समाज में इन्हें बहुत मानसम्मान भी मिलता है। ये लोगों का मार्गदर्शन करने में माहिर होते हैं। हर कोई इनकी सलाह लेना पसंद करता है।
मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति
मूलांक 1 वाले धनधान्य के मामले में बहुत भाग्यशाली होते हैं। ये मेहनत और बुद्धिमानी के दम पर अच्छा पैसा बनाने में कामयाब होते हैं। अगर ये सही दिशा में काम करें तो इन्हें लाइफ में कभी पैसों की कमी नहीं हो सकती।



