IndiaTrendingUttar Pradesh

यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की फ्लाइट हुई डायवर्ट, उतरना था यूपी लेकिन भोपाल में हुई लैंडिंग

लखनऊ: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की फ्लाइट खराब मौसम की वजह से डायवर्ट करनी पड़ी है। वह दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे लेकिन 3 बार लखनऊ एयरपोर्ट पर असफल लैंडिंग के बाद विमान को भोपाल भेजा गया और दोनों डिप्टी सीएम भोपाल में सुरक्षित उतरे।

यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की फ्लाइट हुई डायवर्ट, उतरना था यूपी लेकिन भोपाल में हुई लैंडिंग
यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की फ्लाइट हुई डायवर्ट, उतरना था यूपी लेकिन भोपाल में हुई लैंडिंग

क्या है पूरा मामला?

खराब मौसम के चलते दोनों डिप्टी CM की फ्लाइट डायवर्ट की गई और भोपाल में लैंडिंग हुई। दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट को खराब मौसम के कारण डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे। 

लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन बार लैंडिंग का प्रयास विफल होने के बाद विमान को भोपाल भेजा गया। दोनों डिप्टी सीएम भोपाल में सुरक्षित उतर गए हैं। लखनऊ में तेज हवाओं और खराब विजिबिलिटी के चलते लैंडिंग नहीं हो सकी।

इससे पहले इंडिगो उस वक्त चर्चा में आया था, जब सिविल एविएशन मिनिस्टर ने फरवरी 2026 में संसद में इस बात की जानकारी दी थी कि 50 फीसदी विमानों में बारबार खराबी आ रही है। सरकार ने बताया था कि पिछले साल जनवरी से छह निर्धारित एयरलाइनों के 754 विमानों की जांच की गई, जिसमें 377 विमान ऐसे मिले, जिनमें  बारबार खराबी आ रही थी। इंडिगो के सबसे ज्यादा विमानों की जांच हुई थी।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सदन को लिखित जवाब में बताया था कि 3 फरवरी तक इंडिगो के 405 विमानों का विश्लेषण किया गया, जिनमें से 148 में बारबार होने वाली खराबी पाई गई। 

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 267 विमानों की जांच की गई थी, जिसमें 191 में खराबियां मिलीं। एयर इंडिया के 166 विमानों में से 137 में खराब मिली और स्पाइसजेट के 43 विमानों में 16 में बारबार होने वाली खराबी मिली। गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में विमानों से जुड़े तमाम मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें या तो विमानों को डायवर्ट किया गया या कैंसल किया जा चुका है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply