CricketIndiaTrending

15 साल का इंतजार खत्म, 33 साल के खिलाड़ी ने पहला IPL विकेट लेने के बाद लहराया जय श्री राम लिखा पर्चा

Who is Raghu Sharma: IPL 2026 में मुंबई इंडियंसके स्पिनर रघु शर्मा ने ऐसा पल जिया, जो सिर्फ एक विकेट नहीं बल्कि 15 साल की मेहनत, संघर्ष और इंतजार का इनाम था। वानखेड़े में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में रघु ने अपना पहला IPL विकेट लिया और इसके बाद उनका जश्न हर किसी को भावुक कर गया। 33 साल के लेग स्पिनर ने अपने दूसरे ही IPL मैच में डेब्यू कर रहे बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी को आउट कर अपना खाता खोला। रघु की फ्लाइटेड गेंद पर रघुवंशी गलत शॉट खेल बैठे और आसान कैच देकर पवेलियन लौट गए।

15 साल का इंतजार खत्म, 33 साल के खिलाड़ी ने पहला IPL विकेट लेने के बाद लहराया जय श्री राम लिखा पर्चा
15 साल का इंतजार खत्म, 33 साल के खिलाड़ी ने पहला IPL विकेट लेने के बाद लहराया जय श्री राम लिखा पर्चा

दिल छू लेने वाला जश्न

विकेट लेने के बाद रघु शर्मा ने अलंग अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी जेब से एक नोट निकाला और उसे कैमरे की ओर दिखाया। उस नोट पर लिखा था बेहद तकलीफदेह 15 साल। गुरुदेव की कृपा से आज इसका अंत हो गया। उन्हें यह अवसर देने के लिए मुंबई इंडियंस का धन्यवाद। वह हमेशा आभारी रहेंगे। जय श्री राम। इस एक नोट ने उनके पूरे संघर्ष को बयां कर दिया। घरेलू क्रिकेट में सालों तक मेहनत करने के बाद IPL में मौका मिलना और फिर पहला विकेट लेना उनके लिए बेहद खास पल बन गया।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

इससे पहले रघु को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था, लेकिन तब वह विकेट नहीं ले पाए थे। अब अपने दूसरे ही मैच में विकेट लेने के साथ ही कमाल कर दिया। रघु शर्मा ने इस मैच में 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्होंने अपनी स्पिन लेंथ से लखनऊ के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। बीच के ओवरों में उन्होंने रन गति पर नियंत्रण बनाए रखा और बल्लेबाजों को जोखिम लेने पर मजबूर किया।

जालंधर में जन्मे रघु शर्मा का क्रिकेट सफर आसान नहीं रहा। 2017 में डेब्यू करने के बाद उन्होंने अब तक फर्स्ट क्लास, लिस्टए और T20 में मिलाकर सिर्फ 30 मैच खेले हैं। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर रणजी ट्रॉफी में 12 मैचों में 57 विकेट लेकर अपनी पहचान बनाई। 2025 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें मिडसीजन रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया। इससे पहले वह टीम के साथ नेट बॉलर के रूप में भी जुड़े रहे थे। लगातार मेहनत और धैर्य ने आखिरकार उन्हें IPL का मंच दिलाया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply