चिकन प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है. फिटनेस हो, डाइटिंग या फिर डेली रूटीन में बैलेंस डाइट लेना हो. नॉनवेज लोगों को चिकन जरूर पसंद आता है. वैसे तो पूरा चिकन ही प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होता है. लेकिन इसके अलगअलग हिस्सों में प्रोटीन की मात्रा कम और ज्यादा होती है. कई लोग स्वाद के आधार पर चिकन का चुनाव करते हैं, तो कुछ लोग हेल्थ और न्यूट्रिशन को ध्यान में रखते हुए सही हिस्सा चुनना चाहते हैं. खासकर जो लोग जिम जाते हैं या वजन घटाने और मसल्स बनाने पर ध्यान दे रहे हैं, उनके लिए यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि चिकन का कौन सा हिस्सा उनकी जरूरतों के हिसाब से बेहतर है.

दरअसल, चिकन के हर हिस्से में पोषण की मात्रा अलगअलग होती है, कहीं प्रोटीन ज्यादा होता है तो कहीं फैट की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं कि थाई, ब्रेस्ट या फिर विंग्स…चिकन के किस हिस्से में कितना होता है प्रोटीन.
चिकन ब्रेस्ट में कितना होता है प्रोटीन?
चिकन ब्रेस्ट को सबसे ज्यादा प्रोटीन वाला हिस्सा माना जाता है. लगभग 100 ग्राम पके हुए, बिना स्किन वाले चिकन ब्रेस्ट में करीब 30 से 31 ग्राम प्रोटीन होता है. प्रोटीन ज्यादा होने के साथ ही इसमें फैट की मात्रा भी कम होती है. इसलिए अगर आप जिम जाते हैं और मसल्स बना रहे हैं तो आपके लिए ब्रेस्ट वाला हिस्सा ज्यादा अच्छा रहेगा.
चिकन थाई में प्रोटीन की मात्रा
चिकन थाई खाना लोगों को काफी पसंद होता है. लेकिन प्रोटीन वैल्यू की बात करें तो ये ब्रेस्ट से थोड़ी कम ही होती है. हालांकि, स्वाद में चिकन थाई काफी जूसी और स्वादिष्ट होती है. 100 ग्राम पके हुए चिकन में लगभग 2526 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, इसमें फैट की मात्रा ब्रेस्ट से ज्यादा होती है, जिससे इसका स्वाद बेहतर लगता है.
|
|
|
|
|---|---|---|---|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
चिकन विंग्स में कितना प्रोटीन?
बात करें अगर चिकन विंग्स की तो इसमें सबसे कम प्रोटीन पाया जाता है. इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है. 100 ग्राम विंग्स में लगभग 20 से 22 ग्राम प्रोटीन होता है. अक्सर इसे फ्राई करके खाया जाता है, जिससे इसकी कैलोरी और बढ़ जाती है.



