DharamIndiaTrending

साल 2026 का पहला ‘बड़ा मंगल’ आज, हनुमान जी के इन शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, सारे कष्ट हो जाएंगे दूर!

Hanuman Ji Blessings Mantra: आज 5 मई 2026 को ज्येष्ठ महीने के पहला बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। ज्येष्ठ महीने के मंगलवार का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व हैं, जिन्हें ‘बड़े मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ के नाम से जाना जाता है। हनुमान जी की पूजा के लिए बड़ा मंगल बेहद खास होता है। इस साल अधिकमास होने से 8 बड़े मंगल का संयोग बन रहा है।

साल 2026 का पहला ‘बड़ा मंगल’ आज, हनुमान जी के इन शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, सारे कष्ट हो जाएंगे दूर!
साल 2026 का पहला ‘बड़ा मंगल’ आज, हनुमान जी के इन शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, सारे कष्ट हो जाएंगे दूर!

पहला बड़ा मंगल पर करें इन मंत्रों का जाप

  • हनुमान गायत्री मंत्र करें

धर्म ग्रथों में बड़ा मंगल पर हनुमान जी के प्रसिद्ध गायत्री मंत्र ‘ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्’ का जाप करना चाहिए। कहा जाता हैं कि हनुमान गायत्री मंत्र का जाप करने से जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
अगर आप हनुमान जी की कृपा चाहते है तो हनुमान जी के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप जरुर करें।

  • द्वादशाक्षर हनुमान मंत्र करें

पर हनुमान जी कृपा दृष्टि पाने के लिए द्वादशाक्षर हनुमान मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इस मंत्र के जाप से भय मुक्ति, मानसिक शक्ति और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

  • ॐ नमो भगवते हनुमते नमः’ मंत्र करें

हनुमान जी के ‘ॐ नमो भगवते हनुमते नमः’ इस शक्तिशाली मंत्र का जाप करना बेहद शुभ और लाभकारी होता है। शक्तिशाली हनुमान मंत्र के जाप से भय से मुक्ति मिलती है। यह कष्टों को दूर करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।

  • हनुमान चालीसा का पाठ  करें

को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ होता है। आपको बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. इसके साथ ही बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

  • बड़ा मंगल पूजा का महत्व

धार्मिक शास्त्रों में बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करना बहुत शुभ बताया गया है। इस दिन की गई भक्ति से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और सुखशांति का अनुभव होता है। लोग इस दिन व्रत रखते हैं, मंदिर जाते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।

अगर बड़ा मंगल के दिन सच्चे मन से पूजापाठ किया जाए, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और जीवन की परेशानियों का सामना करना आसान हो जाता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply