IndiaTrending

कैसे पता करें कि बंदगोभी में कीड़े हैं या नहीं, साफ करने का सही तरीका

सब्जियों को खाने से पहले उन्हें सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी होता है। कई सब्जियां ऐसी होती हैं जिनकी बाहरी सतह तो साफसुथरी नजर आती है, लेकिन उनके अंदर या पत्तों के बीच छोटेछोटे कीड़े, अंडे या लार्वा छिपे हो सकते हैं, जिन्हें आसानी से देखा नहीं जा सकता है। इन्हीं सब्जियों में से एक बंदगोभी है। बाहर से साफ दिखने वाली बंदगोभी के अंदर परतों के बीच अक्सर छोटे कीड़े, कीट या उनके अंडे छिपे होते हैं। कभीकभी ये इतने छोटे होते हैं कि पहली नजर में दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इसे सही तरीके से कैसे साफ किया जाए और कीड़ों की पहचान कैसे करें।

कैसे पता करें कि बंदगोभी में कीड़े हैं या नहीं, साफ करने का सही तरीका
कैसे पता करें कि बंदगोभी में कीड़े हैं या नहीं, साफ करने का सही तरीका

कीड़ा पहचानने का आसान तरीका

बंदगोभी की एकएक परत को खोलकर देखें। कीड़े अक्सर अंदर की परतों और डंठल के पास होते हैं।

  • अगर पत्तियों पर छोटे छेद, कुतरे हुए किनारे या काले बिंदु नजर आएं, तो इसमें कीड़े हो सकते हैं।
  • पत्तों की छंटाई रोशनी में करें। इसमें कीड़े या अंडे आसानी से दिख सकते हैं।

पत्ता गोभी साफ करने का सही तरीका

  • दिल्ली फूड सेफ्टी विभाग के अनुसार जिन फलों और सब्जियों को छिलके सहित खाया जाता है, उन्हें आधा से 1 घंटे तक पानी में भिगोकर रखना चाहिए। इसके बाद धोकर खा सकते हें।

    इस वेबसाइट के अनुसार पत्तागोभी को गर्म पानी में नमक मिलाकर धोने से कीड़े बाहर निकल सकते हैं।

नींबू, बेकिंग सोडा और पानी का घोल
पत्ता गोभी को साफ करने का सबसे आसान तरीका है 1 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच बेकिंग सोडा और कप पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें। इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर पत्ता गोभी पर छिड़ककर 510 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे गंदगी, कीटाणुओं और छोटे कीड़ों को हटा सकते हैं। इसके बाद साफ पानी से धो लें।

नींबू, सफेद सिरका और पानी का घोल
पत्ता गोभी को बेहतर तरीके से साफ व कीड़ों को हटाने के लिए नींबू, सफेद सिरका और पानी का घोल काफी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच सफेद सिरका और 1 कप पानी मिलकर अच्छे से घोल तैयार कर लें। इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भरकर पत्ता गोभी पर अच्छे से छिड़कर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।

सिरका व नमक का कमाल
सिरका व नमक सब्जियों को साफ करने का एक सरल और प्रभावी घरेलू उपाय है। इसके लिए 1/4 कप सिरका और 2 चम्मच नमक को 1 कप पानी में मिलाकर घोल तैयार कर लें। इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर बंदगोभी या अन्य सब्जियों व फलों पर अच्छी तरह छिड़क दें। इससे गंदगी, कीटाणुओं और छोटे कीड़ों को हटाने में मदद मिलती है। कुछ देर में वह बाहर निकल सकते हैं। स्प्रे करने के बाद इन्हें 510 मिनट तक छोड़ दें, उसके बाद साफ पानी से धो लें।

पत्ता गोभी को साफ करने का तरीका तो आपको पता चल गया है, लेकिन अन्य फलों और सब्जियों को साफ करने का भी सही तरीका है।

डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें। यह जानकारी दिल्ली फूड सेफ्टी विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा की गई सामग्री पर आधारित है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply