BusinessIndiaTrending

चांदी की चमक ने उड़ाए होश! दिल्ली में 2.51 लाख के पार पहुंची कीमत

दुनिया में बढ़ती जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण बुधवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. जिसकी वजह से चांदी के दाम एक बार फिर से 2.50 लाख रुपए के पार चली गई हैं. इसके विपरीत सोने के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली है. उसके बाद भी सोना डेढ़ लाख रुपए के लेवल के पार है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजारों में सोने और चांदी के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी के दाम कितने हो गए हैं…

चांदी की चमक ने उड़ाए होश! दिल्ली में 2.51 लाख के पार पहुंची कीमत
चांदी की चमक ने उड़ाए होश! दिल्ली में 2.51 लाख के पार पहुंची कीमत

चांदी के दाम में इजाफा

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतें 1,500 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं. यह बढ़ोतरी वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान के चलते हुई, क्योंकि पश्चिम एशिया में भूराजनीतिक तनाव ने इस कमोडिटी के प्रति निवेशकों के भरोसे को बनाए रखा. पिछली ट्रेडिंग सत्र में यह सफेद धातु 2,49,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. हालांकि, 99.9 फीसदी प्योरिटी वाला गोल्ड 300 रुपए गिरकर 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. सोमवार को यह पीली धातु 1,52,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

क्यों महंगी हुई चांदी?

HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, “मंगलवार को भी सोने पर दबाव बना रहा, क्योंकि निवेशकों ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और समग्र आर्थिक परिदृश्य पर इसके प्रभावों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आगे कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के आसपास की नाजुक सुरक्षा स्थिति—जिसमें मिसाइल हमलों की खबरें और नियंत्रण के लिए प्रतिस्पर्धी दावे शामिल हैं—ने ऊर्जाजनित महंगाई और केंद्रीय बैंकों द्वारा लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति जारी रहने की चिंताओं को और बढ़ा दिया है. गांधी ने कहा कि अब जब यह संघर्ष अपने दसवें सप्ताह में है, तो बदलते आर्थिक हालात के जवाब में निवेशकों ने सोने से दूरी बनाते हुए अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड्स को अपने पसंदीदा सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना है. इससे कीमती धातुओं पर नीचे की ओर दबाव और बढ़ गया है.

क्यों सोने और चांदी में होगा इजाफा?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 1.08 प्रतिशत बढ़कर 73.51 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि सोना मामूली बढ़त के साथ 4,549.57 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. मीराए एसेट शेयरखान में कमोडिटीज के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना 4,550 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के आसपास बना रहा. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वाणिज्यिक जहाजों को अमेरिकी सेना द्वारा सुरक्षा दिए जाने की उम्मीद में कच्चे तेल की कीमतें नरम पड़ गईं. हालांकि, तेल की कीमतों में यह गिरावट संभवतः अस्थायी होगी.

उन्होंने आगे कहा कि इस बीच, सोने में तेजी की गुंजाइश सीमित रह सकती है, क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को काफी हद तक पहले ही कीमतों में शामिल कर लिया है, और अब आगे और सख्ती की संभावना को अधिक बल मिल रहा है.

ऑगमोंट की रिसर्च हेड, रेनीशा चैनानी ने कहा कि इस सेक्टर में फिर से भड़की हिंसा—जिसमें संयुक्त अरब अमीरात द्वारा मिसाइलों को रोकना भी शामिल है—ने चार हफ्ते से चल रहे संघर्षविराम के प्रयासों पर लोगों का भरोसा कमज़ोर कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि आगे आने वाली सख्त मॉनेटरी पॉलिसी के कारण कच्चे तेल की कीमतों और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply