परिवार को प्राथमिकता देते हुए एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने विक्टोरिया का स्टेट कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया, जबकि दूसरी ओर एक दिग्गज खिलाड़ी 15 साल बाद पहली बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गया।

Victoria Contract list, 2 Important players missing out: ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस को चौंका दिया है। विक्टोरिया की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में दो बड़े नाम ग्लेन मैक्सवेल और मैथ्यू शॉर्ट गायब हैं। 202627 सीजन के लिए जारी 25 खिलाड़ियों की सूची में इन दोनों का शामिल ना होना कई सवाल खड़े कर रहा है।
खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों ने खुद ही राज्य कॉन्ट्रैक्ट से दूरी बनाने का फैसला किया है। अब ये खिलाड़ी फ्रीलांसर की तरह उपलब्धता के आधार पर विक्टोरिया के लिए खेलेंगे। यह फैसला ऐसे समय आया है जब दोनों ही खिलाड़ियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया है।
Victoria Squad: 15 साल बाद मैक्सवेल का नाम गायब
करीब 15 साल में यह पहली बार है जब ग्लेन मैक्सवेल विक्टोरिया की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं। लंबे समय तक टीम के प्रमुख खिलाड़ी रहे मैक्सवेल का इस तरह बाहर होना उनके करियर के बदलते फोकस की ओर इशारा करता है। वहीं मैथ्यू शॉर्ट, जो 2014 से इस सूची का हिस्सा थे, उन्होंने भी इस बार करार से किनारा कर लिया।
Victoria Squad: परिवार बना मैथ्यू शॉर्ट के फैसले की वजह
मैथ्यू शॉर्ट ने अपने इस फैसले के पीछे पारिवारिक कारणों को प्राथमिकता दी है। वह अब गोल्ड कोस्ट में अपनी पत्नी मैडी और बच्चे के साथ रह रहे हैं। पिछले सीजन उन्हें विक्टोरिया के लिए खेलने के लिए लगातार यात्रा करनी पड़ी थी, लेकिन अब कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रहकर वह इस दबाव से मुक्त रहेंगे। हालांकि, वह मौके मिलने पर टीम के लिए खेलते रहेंगे और अंतरराष्ट्रीय वापसी की उम्मीद भी कायम रखे हैं।
Victoria Squad: टी20 पर मैक्सवेल का पूरा फोकस
37 साल के ग्लेन मैक्सवेल अब अपने करियर के उस मोड़ पर हैं जहां उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और रेडबॉल क्रिकेट में भी सीमित भागीदारी रखी है। उनका पूरा ध्यान अब टी20 फॉर्मेट पर है, जहां वह ऑस्ट्रेलिया टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहते हैं। यह फैसला उनके वर्कलोड मैनेजमेंट और करियर की प्राथमिकताओं को साफ दर्शाता है।
Victoria Squad की पूरी लिस्ट
विक्टोरिया ने इस बार अपनी टीम में कुछ नए और पुराने चेहरों को जगह दी है। फर्गस ओ’नील की वापसी हुई है, जबकि पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, कैंपबेल केलवे, सैम इलियट और मिच पेरी जैसे खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इसके अलावा, स्कॉट बोलैंड और टॉड मर्फी जैसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुबंधित खिलाड़ी भी राज्य सूची में शामिल हैं।



