CricketIndiaTrending

पाकिस्तान का विवादित गेंदबाज चला इंग्लैंड, इस मशहूर लीग में करेगा शिरकत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एक ऐसा खिलाड़ी, जो अपनी गेंदबाजी से ज्यादा बॉलिंग एक्शन के कारण अक्सर विवादों में रहता है। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की, जो अब इंग्लैंड की सरजमीं पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को इंग्लैंड की प्रतिष्ठित T20 लीग यानी T20 ब्लास्ट में बड़ा मौका मिला है, जो उनके करियर का अहम मोड़ साबित हो सकता है।

पाकिस्तान का विवादित गेंदबाज चला इंग्लैंड, इस मशहूर लीग में करेगा शिरकत
पाकिस्तान का विवादित गेंदबाज चला इंग्लैंड, इस मशहूर लीग में करेगा शिरकत

पाकिस्तान के 28 साल के स्पिनर उस्मान तारिक ने इंग्लैंड की काउंटी टीम वार्विकशायर के साथ करार किया है। वह आगामी T20 ब्लास्ट में टीम का हिस्सा होंगे। तारिक पूरे टूर्नामेंट में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे और इसके बाद वह द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत जल्द कमाया नाम

उस्मान तारिक का इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर बेहद तेज रहा है। उन्होंने T20 डेब्यू के दो साल के भीतर ही पाकिस्तान टीम में जगह बना ली। अब तक खेले गए 9 T20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 18 विकेट झटके हैं और उनका औसत व इकॉनमी दोनों ही शानदार रहे हैं। तारिक की खासियत उनकी वैरायटी है। ऑफब्रेक, गूगली और लेगब्रेक का मिश्रण, साथ ही गेंद डालने से पहले उनका खास पॉज उन्हें और खतरनाक बनाता है। पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद तारिक को कैरेबियन प्रीमियर लीग, ILT20 और अबू धाबी T10 जैसी लीग्स में खेलने का मौका मिला। अब वह पहली बार इंग्लैंड की लीग में कदम रखने जा रहे हैं।

टीम मैनेजमेंट ने जताया भरोसा

वार्विकशायर के परफॉर्मेंस डायरेक्टर जेम्स थॉमस ने इस साइनिंग पर खुशी जताते हुए कहा कि उस्मान टीम के लिए एक हाईइम्पैक्ट खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि तारिक की स्किल, रणनीतिक समझ और लगातार बेहतर करने की भूख उन्हें आधुनिक व्हाइटबॉल क्रिकेट में खतरनाक बनाती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वार्विकशायर और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच तालमेल के चलते यह डील और खास हो जाती है, जिससे खिलाड़ी को दोनों टूर्नामेंट्स में निरंतरता मिलेगी और टीम को बेहतर प्रदर्शन का फायदा मिलेगा। उस्मान तारिक के लिए यह मौका खुद को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का बड़ा मौका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड की पिचों पर उनका मिस्ट्री स्पिन कितना कारगर साबित होता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply