CricketIndiaTrending

अंबाती रायुडू नई पारी खेलने को तैयार, हैदराबाद क्रिकेट संघ में मिली अहम जिम्मेदारी

भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू को मंगलवार को हैदराबाद क्रिकेट संघ के क्रिकेट संचालन का प्रमुख नियुक्त किया गया। हैदराबाद के पूर्व कप्तान 40 वर्षीय रायुडू शुरुआती तीन साल के कार्यकाल के लिए तुरंत प्रभाव से कार्यभार संभालेंगे।

अंबाती रायुडू नई पारी खेलने को तैयार, हैदराबाद क्रिकेट संघ में मिली अहम जिम्मेदारी
अंबाती रायुडू नई पारी खेलने को तैयार, हैदराबाद क्रिकेट संघ में मिली अहम जिम्मेदारी

ने एक्स पर कहा, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि न्यायाधीश पी नवीन राव , एम जीवन रेड्डी और एपेक्स काउंसिल ने मुझे एचसीए के क्रिकेट संचालन का प्रमुख नियुक्त किया है।’रायुडू ने कहा कि वह व्यवस्था के कुछ पहलुओं को आसान बनाना चाहते हैं। उन्होंने यहां के टैलेंट पूल और भारतीय टीम के लिए और खिलाड़ी तैयार करने की क्षमता को लेकर भी उत्साह जताया।

चीजों को सुधारने का बढ़िया मौका

भारत के लिए 58 वनडे और छह टी20 खेलने वाले रायुडू ने कहा, ‘यह कुछ चीजों को सुधारने का एक बढ़िया मौका है। मैं हैदराबाद और तेलंगाना में क्रिकेट की जबरदस्त प्रतिभा को आगे बढ़ते हुए और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले और खिलाड़ी तैयार होते देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हूं।’

I am very happy to announce that I have been appointed as the Head of cricketing operations for HCA. by Justice P Naveen Rao , M Jeevan reddy and the apex council. It is a great opportunity to clean up a few things but I am more excited to see the immense…

— ATR May 5, 2026

अंबाती रायुडू का इंटरनेशनल करियर

अंबाती रायुडू ने भारत के लिए 55 वनडे की 50 पारियों में 47.05 के औसत से 1694 रन बनाए। उन्होंने 3 शतक और 10 अर्धशतक लगाए। वह 2019 वर्ल्ड कप में नहीं चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह संन्यास से वापस आए, लेकिन भारत के लिए नहीं खेले। टी20 अंतरारष्ट्रीय में उन्होंने 6 मैच की 5 पारियों में 10.50 के औसत से 42 रन बनाए। वह 2015 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा रहे, लेकिन एक भी मैच नहीं खेले।

अंबाती रायुडू का आईपीएल करियर

अंबाती रायुडू ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 204 मैचों की 187 पारियों में 28.23 के औत से 4348 रन बनाए। इसमें एक शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे हैं। मुंबई इंडियंस की 3 और चेन्नई सुपर किंग्स की 2 बार खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे।

कोहली के एक वाक्य ने कार्तिक को बनाया RCB का मेंटर और बल्लेबाजी कोच

संन्यास के बाद दिनेश कार्तिक ने RCB के साथ नई भूमिका शुरू की। विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट के भरोसे ने उन्हें बैटिंग कोच और मेंटर बनने के लिए प्रेरित किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply