CricketIndiaTrending

IPL Points Table: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर CSK ने भी ठोका प्लेऑफ का दावा, अंक तालिका हुई रोचक

आईपीएल अंक तालिका अब और भी रोचक हो रही है। जो टीमें टॉप पर चल रही हैं, वो अब अपने मैच हार रही हैं, वहीं नीचे वाली टीमें मैच जीतकर अपनी दावेदारी नए सिरे से पेश कर रही हैं। कुछ ही दिन पहले तक सबसे नीचे की टीम सीएसके ने अपने मैच जीतकर फिर से प्लेऑफ की दावेदारी ठोक कर दी है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किल ​बढ़ती हुई नजर आ रही है। 

IPL Points Table: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर CSK ने भी ठोका प्लेऑफ का दावा, अंक तालिका हुई रोचक
IPL Points Table: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर CSK ने भी ठोका प्लेऑफ का दावा, अंक तालिका हुई रोचक

पंजाब किंग्स आईपीएल अंक तालिका में पहले नंबर पर

इस वक्त अगर आईपीएल प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो पता चलता है कि पंजाब किंग्स का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा है, लेकिन अब पंजाब बाकी टीमों से बहुत ज्यादा आगे नहीं है। उसकी नंबर वन की कुर्सी को चुनौती मिल रही है। पंजाब किंग्स के अब तक 13 अंक हो चुके हैं। आरसीबी, एसआरएच, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के अब तक 12 अंक हो चुके हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीएसके ने भी दो अंक हासिल कर कुल अंकों की संख्या 10 तक पहुंचा दी है। टीम के अब तक 10 मैच हो चुके हैं और चार मुकाबले बाकी हैं। 

सीएसके को जीतने होंगे अपने बचे हुए मुकाबले

सीएसके की टीम अब उस मुकाम पर जा पहुंची है, जहां से उसने प्लेऑफ की अपनी दावेदारी छोड़ी नहीं हैं। अब सीएसके की एक और जीत उसे 12 अंकों तक ले जाएगी और हो सकता है कि वो टॉ 4 में भी धमाकेदार तरीके से एंट्री कर जाए। अपने बचे हुए सभी चार मैच जीतकर चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 18 अंकों तक पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ के ​लिए काफी साबित होंगे। यानी आने वाले मैच चेन्नई के लिए काफी ज्यादा अहम साबित हो सकते हैं। 

दिल्ली की मुश्किल बढ़ी, नीचे वाली टीमों का खेल करीब करीब खत्म

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 मैच खेलकर आठ अंक पर ही रुकी हुई है, टीम अभी सातवें नंबर पर है। अब उसे प्लेऑफ में जाने के लिए अपने सारे मैच जीतने होंगे, एक भी हार उसकी दावेदारी को खत्म कर सकती है। केकेआर, मुंबई इंडियंस और एलएसजी का खेल करीब करीब खत्म नजर आता है। हालांकि अभी तक वे भी आधिकारिक रूप से इस टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई हैं। कुल मिलाकर अपने वाले मैच काफी रोचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply