Shani Jayanti: हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। साल 2026 में 16 मई के दिन शनि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन न्याय के देवता शनि की पूजा करने से भक्तों को शुभ फल मिलते हैं। साथ ही साढ़ेसाती और ढैय्या का बुरा प्रभाव भी इस दिन शनि देव की पूजा करने से दूर होता है। हालांकि इस दिन कुछ चीजों को घर लाना आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है। इन चीजों को घर लाने से शनि देव रूठ सकते हैं और आपके जीवन में परेशानियां पैदा हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

शनि जयंती के दिन घर न लाएं ये चीजें
सरसों का तेल शनि जयंती के दिन सरसों के तेल का दान करना शुभ होता है लेकिन तेल खरीदकर घर लाना अशुभ। इसलिए शनि जयंती पर गलती से भी सरसों का तेल न खरीदें और अगर दान करना है तो शनि जयंती से एक दिन पहले ही सरसों का तेल खरीदकर रख दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि जयंती के दिन तेल खरीदने से घर में दरिद्रता आ सकती है।
लोहे का सामान लोहा शनि देव से संबंधित धातु है इसलिए लोहा या लोहे से बनी चीजों को शनि जयंती के दिन खरीदना शुभ नहीं माना जाता। लोहे का सामान इस दिन घर लाने से परिवार में तनाव पैदा हो सकता है साथ ही दुर्घटनाएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
जूतेचप्पल न खरीदें शनि जयंती के दिन जूतेचप्पल खरीदने से भी आपको बचना चाहिए। इन चीजों की खरीदारी करने से घर में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है। ऐसा करने से आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।
काले तिल खरीदने से बचें अगर आप शनि जयंती के दिन काले तिल खरीदकर घर लाते हैं तो जीवन में अड़चनें पैदा हो सकती हैं। ऐसा करने से हर कार्य में बाधा आने की आशंका रहती है। वहीं शनि जयंती के दिन अगर आप काले तिल का दान करते हैं तो आपके जीवन में सुखसमृद्धि आती है और शनि देव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है।
नमक खरीदने से बचें शनि जयंती के दिन आपको नमक खरीदने से भी बचना चाहिए। इस दिन नमक की खरीदारी करने से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और सेहत में भी गिरावट आ सकती है। शनि जयंती पर नमक खरीदने से शनि देव नाखुश हो सकते हैं।



