IndiaTrending

Weather Report: एक ही दिन में मौसम के कितने रूप? कहीं बर्फ तो कहीं ओले और तूफान, पूरी दुनिया हैरान

Weather Report: वैसे तो दुनिया के हर देश में मई के महीने में आमतौर पर गर्मी बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार दुनिया के कई हिस्सों में मौसम ने हैरान कर देने वाला रूप दिखाया है. कहीं आसमान साफ है तो कहीं अचानक भारी बर्फबारी हो रही है. रूस, तुर्की और यहां तक कि सऊदी अरब जैसे गर्म इलाकों में भी बर्फ गिरने की खबरें सामने आई हैं. अमेरिका के रॉकी पहाड़ों में सर्दियों जैसे हालात बन गए हैं और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. वहीं इलिनोइस में ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया. तुर्किए के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण चरवाहों को अपने पशु वापस गांव लाने पड़े. आइए आपको बताते हैं कि एक ही दिन में मौसम में किस देश में अपना कौन सा रूप दिखाया है.

Weather Report: एक ही दिन में मौसम के कितने रूप? कहीं बर्फ तो कहीं ओले और तूफान, पूरी दुनिया हैरान
Weather Report: एक ही दिन में मौसम के कितने रूप? कहीं बर्फ तो कहीं ओले और तूफान, पूरी दुनिया हैरान

कुल मिलाकर, एक ही समय में दुनिया के अलगअलग हिस्सों में मौसम के अलगअलग रूप देखने को मिल रहे हैं, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है और यह संकेत देता है कि मौसम के पैटर्न तेजी से बदल रहे हैं. मई का महीना पूरी दुनिया में आमतौर पर गर्मी की दस्तक देने का वक्त होता है, लेकिन इस बार मौसम जैसे अपनी ही कहानी लिख रहा है एक ऐसी कहानी, जिसमें कहीं धूप है तो कहीं तेज हवाएं और तूफान तो कहीं बर्फ की मोटी चादर. एक ही दिन में मौसम में दुनिया के अलगअलग देशों में अपनी अलग गतिविधि दिखाई है.

इंडोनेशिया में मई के पहले सप्ताह का कैसा रहा मौसम?
इंडोनेशिया में मई का महीना आमतौर पर गर्म और उमस भरा रहता है, लेकिन अच्छी बात ये है कि इस समय बारिश धीरेधीरे कम होने लगती है. इंडोनेशिया का मौसम ट्रॉपिकल है, जहां साल को दो हिस्सों में बांटा जाता है बरसात और सूखा मौसम. मई इन दोनों के बीच का ट्रांजिशन पीरियड माना जाता है. मौजूदा समय की बात करें तो इंडोनेशिया में मौसम बिलकुल साफ है आसमान में छिटपुट बादल हैं और सूरज अपने ताप पर चमक रहा है.

रूस में कैसा है मई के पहले सप्ताह का मौसम?
रूस में मई का मौसम जगह के हिसाब से काफी अलगअलग होता है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक है. पश्चिमी रूस में मई के महीने में ठंड कम होने लगती है और वसंत का असर दिखता है. वहीं उत्तरी और साइबेरिया क्षेत्रों में मई के महीनों में भी ठंड बनी रहती है. वहीं मई के पहले सप्ताह में रूस के कामचटका क्राय के पेट्रोपावलोव्स्क इलाके में नजारा बिल्कुल उल्टा है. यहां मई के बीचोंबीच इतनी भारी बर्फबारी हो रही है कि लोग हैरान हैं जैसे सर्दी ने जाने से इनकार कर दिया हो.

मिडिल ईस्ट में कैसा रहा मई के महीने का मौसम?
मिडिल ईस्ट में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं. सऊदी अरब के असीर प्रांत के रिज़ाल अलमा में बर्फ गिरना किसी अजूबे से कम नहीं लग रहा. आमतौर पर तपती गर्मी के लिए पहचाने जाने वाले इस इलाके में सफेद बर्फ की परत लोगों को चौंका रही है.

तुर्किए में कैसा रहा मई का मौसम?
उधर तुर्किए के उत्तरपूर्वी हिस्से, बेयबर्ट प्रांत में 5 मई 2026, मंगलवार को बर्फबारी ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह बदल दिया. ऊंचे इलाकों में तो जैसे सर्दी ने वापसी कर ली है. अफ्योनकाराहीसर के सिनान पाशा क्षेत्र में बर्फ गिरने के बाद चरवाहों को अपने पशुओं के झुंड वापस गांव की ओर ले जाने पड़े, क्योंकि पहाड़ों के चारागाह फिर से बर्फ से ढक गए.

अमेरिका में कैसा रहा मई के पहले सप्ताह का मौसम?
अमेरिका के रॉकी पहाड़ों में भी मौसम ने करवट ली है. यहां सर्दियों जैसे हालात बन गए हैं, और डेनवर समेत कई इलाकों में विंटर स्टॉर्म की चेतावनी जारी की गई है. मई के महीने में ऐसी तस्वीरें देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं. जैसे मौसम ने कैलेंडर देखना ही छोड़ दिया हो.

इलिनोइस के केन काउंटी में मई महीने में बर्फबारी
इसी बीच इलिनोइस के केन काउंटी में मटर के दाने जितने ओले गिरे. कुछ जगहों पर तो ओलों का आकार 2 इंच तक पहुंच गया. जमीन पर गिरते ये ओले देखने में भले ही खूबसूरत लग रहे हों, लेकिन इनके पीछे छिपा खतरा भी कम नहीं है. मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अभी और तूफान आने बाकी हैं, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply