IndiaTrending

खाने की पैकेजिंग पर बने निशानों का क्या मतलब होता है, हरे, लाल और काले बिंदु का अर्थ क्या है

आजकल ज्यादातर खाना पैकेट में बंद आता है। शहरों में खासतौर से लोग पैकेज्ड फूड खाना और खरीदना पसंद करते हैं। बिस्कुट, नमकीन, दालें, चिप्स और न जाने कितने तरह के आइटम किचन में इस्तेमाल होते हैं। इन पैकेट्स पर फूड की पूरी डिटेल लिखी होती है। लेकिन ज्यादातर लोग सिर्फ एक्सपायरी डेट और कीमत पर ही ध्यान देते हैं। जबकि फूड पर ऐसे कई निशान और चिन्ह बने होते हैं जिनका खास मतलब होता है। खाने पर हरे, लाल और काले रंग के बिंदु बने होते हैं इनका भी मतलब होता है। लेकिन हर निशान का सही मतलब लोगों को पता नहीं होता है। आइये जानते हैं खाद्य पदार्थों के लेबल पर लगे निशान, चिन्ह और उनका सही मतलब क्या होता है?

खाने की पैकेजिंग पर बने निशानों का क्या मतलब होता है, हरे, लाल और काले बिंदु का अर्थ क्या है
खाने की पैकेजिंग पर बने निशानों का क्या मतलब होता है, हरे, लाल और काले बिंदु का अर्थ क्या है

खाने की पैकिंग पर बने निशानों का मतलब

हरा बिंदु अगर खाने के पैकेट पर हरे रंग का गोल निशान बना हुआ है। हरे रंग का बिंदु बना तो इसका मतलब है पैकेज के अंदर को खाना है वो पूरी तरह से शाकाहारी है। ये निशान एक एक वर्ग के अंदर हरे रंग का वृत्ताकार होता है। ऐसे भोजन में मांस, मछली या अंडे नहीं हैं, ये केवल पौधों से प्राप्त सामग्री, साथ ही दूध या शहद से निर्मित है।

लाल बिंदु अगर आपके पैकेट पर एक वर्ग के अंदर ब्राउन या लाल रंग का बिंदु बना है तो ऐसा खाना मांसाहारी होता है। कई बार एक वर्ग के अंदर ब्राउन त्रिभुज बना होता है। इसका अर्थ है कि उत्पाद में पशु से उत्पन्न सामग्री जैसे मांस, मछली, मुर्गी या अंडे शामिल हैं।

X का निशान अगर वर्ग के अंदर काले रंग का एक्स का निशान बना है तो इसका मतलब होता है कि ये खाना मनुष्यों के लिए नहीं है। इस निशान को आपको ध्यान से देखना चाहिए। यह निशान आमतौर पर औद्योगिक या गैरखाद्य उत्पादों पर पाया जाता है।

पीला बिंदु अगर खाने के पैकेट पर पीले रंग का बिंदु या कोई निशान बना है तो इसका मतलब होता है कि इस भोजन में अंडा है। अगर आप अंडा खाने से परहेज करते हैं या आपको अंडे से एलर्जी है तो इस तरह के खाद्य पदार्थ न खाएं।

नीला निशान औषधीय या खास खाद्य पदार्थ पर नीला निशान लगा होता है। रोजमर्रा के खाने पीने की चीजों पर नीला लेबल का निशान नहीं होता है। इस निशान का मतलब है कि ये पोषण पूरक चिकित्सीय या चिकित्सा उपयोग के लिए हैं। इसे डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए।

काला निशान ऐसे काले रंग के निशान पर आपको ज्यादा ध्यान देना चाहिए। काला निशान प्रिजर्वेटिव, आर्टिफिशियल कलर या स्वाद बढ़ाने वाले पदार्थों की मात्रा ज्यादा होने का संकेत है। इस तरह की चीजों का ज्यादा सेवन करने से पाचन संबंधी समस्एं, डायबिटीज और मोटापा बढ़ सकता है।

अन्य निशान अगर हरे रंग के गोले में हरे रंग का सही का निशान बना है तो ये ऑर्गेनिक फूड का निशान होता है। अगर गेहूं की बाली को कट किया हुआ है तो ऐसा भोजन ग्लूटेन फ्री होता है। Fssai लिखा है तो ये फूड बुनियादी खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को सुनिश्चित करता है। ISI लिखा है तो यह सरकार द्वारा निर्धारित विशिष्ट गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुपालन को दर्शाता है। कृषि चिह्न का लोगो है तो ये सरकारी मानकों को पूरा करने वाला कृषि और प्रोसेस्ड फूड है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply