BusinessIndiaTrending

आखिर एक दिन में ऐसा क्या हुआ कि 7,700 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने में भी आई तेजी

चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है. एमसीएक्स पर चांदी एकाएक करीब 7,700 रुपये महंगी हो गई है. वहीं, सोने के दाम भी बढ़े हैं. बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया में सोने और चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ीं. आइए आपको गोल्ड और सिल्वर के रेट के बारे में बताते हैं.

आखिर एक दिन में ऐसा क्या हुआ कि 7,700 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने में भी आई तेजी
आखिर एक दिन में ऐसा क्या हुआ कि 7,700 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने में भी आई तेजी

घरेलू बाजार में, जुलाई 2026 की डिलीवरी के लिए MCX पर चांदी के भाव 7,684 रुपये यानी 3.1% बढ़कर 2,52,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए. वहीं, जून 2026 की डिलीवरी के लिए सोने का भाव 2,429 रुपये बढ़कर 1,52,182 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले सत्र में, चांदी और सोना दोनों ही बढ़त के साथ बंद हुए थे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष को खत्म करने की दिशा में प्रगति का संकेत दिया. ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित निकालने का अभियान कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा. उन्होंने इसका कारण ईरान के साथ एक व्यापक समझौते की दिशा में हो रही प्रगति को बताया, हालांकि उन्होंने कोई खास जानकारी नहीं दी. तेहरान से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. कुल मिलाकर अनिश्चितता का माहौल अभी बना हुआ है और जबजब ऐसी स्थिति बनती है तबतब वह गोल्डसिल्वर सपोर्ट करती है.

ग्लोबल लेबल पर सोनाचांदी

तेल की कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं, लेकिन लगातार दूसरे सत्र में इनमें गिरावट आई और ये 110 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गईं. बढ़ती कीमतें महंगाई के डर को बढ़ाती हैं, जिससे बदले में ऊंची ब्याज दरों की संभावना बढ़ जाती है. वैश्विक स्तर पर, 0225 GMT तक स्पॉट गोल्ड 1.7% बढ़कर 4,633.31 डॉलर प्रति औंस हो गया. वहीं, अगर वायदा बाजार की बात करें तो जून डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोने का वायदा 1.7% बढ़कर 4,643.20 डॉलर हो गया. स्पॉट चांदी 2.7% बढ़कर 74.80 डॉलर प्रति औंस हो गई.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply