CricketIndiaTrending

IPL 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल जारी, जानें कब, कहां होंगे, क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार छह मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल का जारी कर दिया। इसके साथ ही टूर्नामेंट अब अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक चरण में प्रवेश करने जा रहा है। 70 लीग मैचों के बाद अब टॉप टीमों के बीच खिताब की जंग शुरू होगी। क्वालिफायर1 से लेकर फाइनल तक के मुकाबले इस बार धर्मशाला, न्यू चंडीगढ़ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को फाइनल मुकाबले के साथ आईपीएल 2026 का समापन होगा।

IPL 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल जारी, जानें कब, कहां होंगे, क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल
IPL 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल जारी, जानें कब, कहां होंगे, क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आईपीएल 2026 अब अपने निर्णायक दौर में प्रवेश कर रहा है। अब तक हुए लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन और सांसें थाम देने वाले पल देखने को मिले। इसके साथ ही आईपीएल का एक और रोमांचक सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है।

बयान में कहा गया, अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिकल कारणों से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ सीजन में एक विशेष व्यवस्था के तहत तीन अलगअलग स्टेडियमों में आयोजित किए जाएंगे। शुरुआत में फाइनल मैच की मेजबानी बेंगलुरु को सौंपी गई थी। हालांकि, स्थानीय क्रिकेट संघ और पदाधिकारियों की कुछ ऐसी मांगे थीं जो BCCI के तय नियमों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं। इसी वजह से फाइनल मैच का स्थान बदला गया और उसे किसी दूसरे स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है।

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल

  • क्वालिफायर 1: 26 मई 2026: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला।
  • एलिमिनेटर: 27 मई 2026: न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़।
  • क्वालिफायर 2: 29 मई 2026: न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़।
  • फाइनल: 31 मई 2026: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।

कौनकौन टीमें खेलेंगी प्लेऑफ मुकाबले

  • क्वालिफायर 1: इस मैच में IPL 2026 की अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें आमनेसामने होंगी। इस मैच में जीतने वाली टीम को सीधे फाइनल में जगह मिलेगी। इसके बाद एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 के मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।
  • एलिमिनेटर: इस मैच में आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद टीमें भिड़ेंगी।
  • क्वालिफायर 2: इस मैच में क्वालिफायर 1 में हारने वाली टीम का सामना एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से होगा। इस मैच से ही फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला होगा।
  • फाइनल: क्वालिफायर 1 और क्वालिफायर 2 में जीतने वाली टीमें आपस में भिड़ेंगी।

CSK से हार के बाद संकट में दिल्ली कैपिटल्स, हेड कोच हेमांग बदानी बोले अब हर मैच नॉकआउट

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करारी हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स पर प्लेऑफ का दबाव बढ़ गया है। कोच हेमांग बदानी ने कहा कि अब टीम के लिए हर मैच “करो या मरो” जैसा है और सामूहिक प्रदर्शन ही जीत की कुंजी होगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply