BusinessIndiaTrending

Post Office में ₹2,25,000 करेंगे जमा तो ₹98,016 फिक्स रिटर्न मिलेगा, गारंटी के साथ, जानें स्कीम

अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ तय रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम एक भरोसेमंद विकल्प हो सकती है। इस स्कीम में एकमुश्त रकम जमा कर आप निश्चित ब्याज दर पर गारंटीड रिटर्न पा सकते हैं। इसमें निवेश पर रिटर्न को हम यहां एक उदाहरण  से भी समझ सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर कोई निवेशक इस स्कीम में ₹2,25,000 जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे फिक्स रिटर्न मिलेगा। इतना ही नहीं, इस स्कीम में जमा पैसे की सुरक्षा भी सुनिश्चत है, क्योंकि यह भारत सरकार की बचत योजना है। आइए जानते हैं इस स्कीम की खासियतें,ब्याज दर और इससे जुड़ी जरूरी बातें।

Post Office में ₹2,25,000 करेंगे जमा तो ₹98,016 फिक्स रिटर्न मिलेगा, गारंटी के साथ, जानें स्कीम
Post Office में ₹2,25,000 करेंगे जमा तो ₹98,016 फिक्स रिटर्न मिलेगा, गारंटी के साथ, जानें स्कीम

निवेश के लिए कई विकल्प हैं मौजूद

इस स्कीम के तहत कुल चार तरह के अकाउंट उपलब्ध हैं:
1 साल का TD 
2 साल का TD
3 साल का TD
5 साल का TD

इस स्कीम में खाता न्यूनतम ₹1,000 से खोला जा सकता है और इसके बाद ₹100 के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है। इस स्कीम पर मिलने वाला ब्याज तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है, लेकिन इसका भुगतान सालाना किया जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि जो ब्याज देय हो चुका है लेकिन निकाला नहीं गया है, उस पर अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलता।

कितना मिलता है ब्याज

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में एक साल के लिए 6.9%, दो साल के लिए 7.0%, तीन साल के लिए 7.1% और पांच साल के लिए 7.50% ब्याज ऑफर किया जा रहा है। हम यहां पांच साल के लिए निवेश पर कैलकुलेशन के आधार पर रिटर्न को समझेंगे। इस स्कीम में एक खास बात यह है कि किसी व्यक्ति के नाम पर या किसी अन्य व्यक्ति के साथ संयुक्त रूप से कितने भी खाते खोले जा सकते हैं।

 ₹2,25,000 जमा पर समझें रिटर्न

जब एक निवेशक ₹2,25,000 एकमुश्त पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के तहत 5 साल के लिए जमा करता है तो कैलकुलेशन के मुताबिक, मैच्योरिटी में या आखिर में उसे ₹98,016 का फिक्स और गारंटी रिटर्न मिलेगा। यानी तब उसके पास कुल ₹3,23,016.6 का फंड तैयार हो जाएगा। टाइम डिपोजिट अकाउंट्स में न्यूनतम 1000 रुपये और 100 रुपये के मल्टीपल में खोला जा सकता है। निवेश के लिए कोई अधिकतम सीमा नहीं है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply