IndiaTrendingUttar Pradesh

गजब! जिस युवक का चालान काटा, उसी ने खोली पोल; बिना हेलमेट घूमता दिखा नोएडा का ट्रैफिक सिपाही

नोएडा में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी जो दिन भर सड़कों पर वाहन चालकों का चालान काटते हुए नियमों का पालन करने में सख्ती दिख रहा था, वहीं रात होतेहोते खुद नियमों की अनदेखी करता हुआ नजर आया. यह पूरा मामला तब सामने आया जब उसी युवक ने जिसका चालान दिन में इस पुलिसकर्मी ने काटा था, रात के समय उसे बिना हेलमेट बाइक पर बैठा देख लिया. चालान काटने वाले को युवक ने पहचान लिया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

गजब! जिस युवक का चालान काटा, उसी ने खोली पोल; बिना हेलमेट घूमता दिखा नोएडा का ट्रैफिक सिपाही
गजब! जिस युवक का चालान काटा, उसी ने खोली पोल; बिना हेलमेट घूमता दिखा नोएडा का ट्रैफिक सिपाही

जानकारी के अनुसार, दिन के समय ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक युवक का हेलमेट न पहनने पर चालान काटा था. युवक इस बात से नाराज जरूर था, लेकिन उसने नियम का पालन करते हुए चालान भर दिया. रात के समय जब वह युवक ड्यूटी से वापस लौट रहा था तो उसकी नजर एक बाइक पर पीछे बैठे इस ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर पड़ी. हैरानी की बात यह थी कि पुलिसकर्मी खुद बिना हेलमेट के बाइक पर सफर कर रहा था.

मोबाइल निकाल शुरू कर दी रिकॉर्डिंग

युवक ने पुलिसकर्मी को जैसे ही पहचान, उसने तुरंत अपना मोबाइल फोन निकाला और वीडियो बनाना शुरू कर दिया. युवक का मकसद था कि जो व्यक्ति दिन में कानून का पालन करने की बात कर रहा था, उसकी असलियत सामने लाई जाए. वीडियो बनते देख पुलिसकर्मी घबरा गया और पहचान छुपाने की कोशिश करने लगा. इस दौरान उसने अपनी जेब से रुमाल निकाला और अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह पर रुमाल बांध लिया, ताकि उसे पहचान ना जा सके. इसके बाद वह पुलिसकर्मी युवक पर भड़क गया और उसे वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश करने लगा.

वीडियो बनाने के दौरान पुलिसकर्मी ने युवक के साथ अभद्र व्यवहार किया. आरोप है कि उसने गालियां दी. आपत्तिजनक इशारे किए और मारपीट तक की धमकी दी. ट्रैफिक पुलिस कर्मी का यह व्यवहार न केवल एक आम नागरिक के प्रति सही था बल्कि, पुलिसकर्मी की गरिमा और जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जैसे ही वीडियो सामने आया, लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के दोहरे रवैये पर सवाल उठने शुरू कर दिए है. कई लोगों ने लिखते हुए कहा कि अगर कानून लागू करने वाले ही नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता से इसकी उम्मीद कैसे की जा सकती है.

नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार से जब इस पूरे मामले की जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह की किसी भी वीडियो हमारे संज्ञान में नहीं आई है. ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो नोएडा का है या किसी अन्य जनपद का, जिसका संज्ञान लिया जाएगा.अगर सोशल मीडिया पर इस तरह का कोई वीडियो या ट्रैफिक पुलिसकर्मी किसी तरह की कोई हरकत सामने आती है तो इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply