DharamIndiaTrending

सुख-वैभव के कारक शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करते ही बदलेगी इन राशियों की किस्मत

Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह को सुखवैभव, वैवाहिक सुख और सौंदर्य का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से व्यक्ति को धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर के साथसाथ नक्षत्र परिवर्तन का भी विशेष महत्व होता है। 8 मई 2026 को शुक्र अपनी चाल बदलने वाले हैं। शुक्र 9 मई को रात 9 बजकर 48 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।  मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं और शुक्रमंगल का यह प्रभाव कई राशियों के लिए भाग्य बदलने वाला साबित होगा। तो आइए जानते हैं कि शुक्र के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

सुख-वैभव के कारक शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करते ही बदलेगी इन राशियों की किस्मत
सुख-वैभव के कारक शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करते ही बदलेगी इन राशियों की किस्मत

मृगशिरा नक्षत्र में शुक्र का गोचर, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

  1. मेष राशि शुक्र का गोचर मेष राशि वालों की कमाई में वृद्धि कराएगा। उन्हें धन, वैभव का सुख मिलेगा। नौकरी में नए मौके प्राप्त होंगे। कारोबार में भी मुनाफा का योग बन रहा है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कुला मिलाकर शुक्र का गोचर आपकी राशि के लिए बेहद ही शुभ रहेगा।

  2. वृषभ राशि इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। ऐसे में शुक्र नक्षत्र गोचर गोचर का वृषभ राशि वालों को लाभ मिलेगा। उनके धनसंपत्ति और सुखसमृद्धि में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। इसके साथ ही हर कार्य में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में पदोन्नती की संभावना है।

  3. तुला राशि शुक्र का यह गोचर आपकी लव लाइफ और दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आएगा। यदि विवाह की बात चल रही है तो रिश्ता पक्का हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे और समाज में आपका मानसम्मान बढ़ेगा। तुला राशि वालों को सुखसाधनों की प्राप्ति होगी। कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। समाज में आपका मानसम्मान बढ़ेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

शुक्र देव की कृपा पाने के लिए करें ये सरल उपाय 

  • भगवान शिव की पूजा भगवान शिव की पूजाअर्चना करें। खासतौर से सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

  • फेद वस्तुओं का दान शुक्रवार के दिन दही, चीनी या सफेद वस्त्रों का दान करें।

  • शुक्र मंत्र का जाप प्रतिदिन ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने शुक्र देव प्रसन्न होते हैं और कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।

  • साफसफाई अपने आसपास और स्वयं की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि शुक्र देव को साफसफाई प्रिय है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply