Gold Silver Rate Toady: आज सोने और चांदी की कीमतों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बुधवार को गिरावट के बाद कीमतें अचानक फिर से बढ़ गई हैं. जिसका असर खरीदारों की जेब पर पड़ सकता है. इस बीच छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में इन दोनों ही धातुओं की कीमतों में भारी उछाल आया है. 7 मई 2026 को राज्य के प्रमुख शहरों बिलासपुर और रायपुर में सोने और चांदी की नई दरें लागू हो गई हैं. आप नीचे ताजा रेट्स देख सकते हैं.

आज के सोने और चांदी के ताजा दाम
गुरुवार 7 मई 2026 को छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला. दोनों धातुओं की दरें आसमान छू रही हैं. आज सुबह से ही सभी बाजारों में सोने और चांदी की नई दरें लागू हो गई हैं. आप सोने और चांदी की ताजी कीमतें यहां देख सकते हैं.
सोना हुआ महंगा
आज रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में सोने की कीमतों में उछाल आया है. 24कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,46,160 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जबकि 22कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,39,200 है. वहीं Bankbazaar.com के अनुसार आज 22कैरेट सोने की कीमत ₹13,920 प्रति ग्राम है, जबकि कल यह ₹13,765 थी. यानी इसमें ₹155 की बढ़ोतरी हुई है. 8 ग्राम और 10 ग्राम सोने की कीमतों की बात करें तो आज गुरुवार को 8 ग्राम 22कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,360 है. कल इसकी कीमत ₹1,10,120 थी. वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,39,200 है, जबकि कल यह ₹1,37,650 थी.
24 कैरेट सोने का दाम
आज 1 ग्राम 24कैरेट सोने की कीमत ₹14,616 है, जबकि कल यह ₹14,453 थी. 8 ग्राम 24कैरेट सोने की कीमत ₹1,16,928 है, जबकि कल इसकी कीमत ₹1,15,624 थी. इसी तरह 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,46,160 है, और कल इसकी कीमत ₹1,44,530 थी.
चांदी हुई महंगी
चांदी की बात करें तो आज इसकी कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिला है. कीमतें आसमान छू रही हैं. BankBazaar के अनुसार आज एक ग्राम चांदी की कीमत ₹270 है, जबकि कल यह ₹265 थी.
चांदी का भाव
1 किलोग्राम चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में लगभग ₹5,000 की बढ़ोतरी हुई है. अगर आप आज एक किलोग्राम चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसकी कीमत ₹270,000 तक पहुंच गई है. कल इसकी कीमत ₹265,000 थी.



