ऑफिस में ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना आजकल फैशन ट्रेंड का हिस्सा बन चुका है। सूट, साड़ी या कुर्ती के साथ अगर सही फुटवियर चुना जाए तो यह आपके लुक को और स्टाइलिश बना सकता है। अगर आप भी ऑफिस में ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी कर रही हैं तो उसके लिए कुछ फुटवियर अपने पास जरूर रखें।

रोजाना ऑफिस जाने वाली महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि किस आउटफिट के साथ कौन सा फुटवियर मैच करेगा। अगर आप भी इस तरह की कंफ्यूजन में रहती हैं तो एथनिक या ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कुछ फुटवियर डिजाइन को चुन सकती हैं, क्योंकि सही फुटवियर कंफर्ट और स्टाइल दोनों देता है।
जूती
एथनिक या देसी लुक के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फुटवियर जूती मानी जाती है। यह देखने में जितनी सिंपल और एलिगेंट लगती है उतनी ही आरामदायक भी होती है। आजकल मार्केट में सिंपल से लेकर मिरर वर्क वाली जूतियां आसानी से मिल जाती हैं। ऑफिस के लिए आप हल्के रंग और मिनिमल डिजाइन की जूतियां ले सकती हैं।
ब्लॉक हील्स
ऑफिस में थोड़ा मॉडर्न और क्लासी लुक चाहती हैं तो एथनिक लुक के साथ ब्लॉक हील्स ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की हील्स आरामदायक होती है और लंबे समय तक पहनने पर पैरों में दर्द भी नहीं होता है। साड़ी, स्ट्रेट कुर्ती और इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ इसे ट्राई कर सकते हैं।
कोल्हापुरी चप्पल
कोल्हापुरी चप्पल का फैशन कभी भी पुराना नहीं होता है। सिंपल होने के साथसाथ यह स्टाइलिश भी लगती है। गर्मियों के समय में इसे पहनना सुकून देता है। आजकल मार्केट में कई तरह के मॉडर्न डिजाइन और कुशन सोल वाली कोल्हापुरी चप्पलें मिलने लगी हैं। जिन्हें आप ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं।
बैले फ्लैट्स
अगर आप रोज ऑफिस जाने के लिए ज्यादा चलती हैं तो बैले फ्लैट्स एक परफेक्ट कॉम्बो हो सकता है। ये फुटवियर बहुत आरामदायक और फॉर्मल लुक देते हैं। सिंपल डिजाइन वाले फ्लैट्स ऑफिस लुक को एलिगेंट बनाने का काम करते हैं। इन्हें आप कुर्ती, प्लाजो और अनारकली सूट के साथ ट्राई कर सकती हैं।
स्ट्रैपी सैंडल
इस तरह की सैंडल फैशन का हिस्सा बन चुकी हैं। हल्के और स्टाइलिश होने की वजह से इन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। देसी लुक में मॉडर्न टच जोड़ने के लिए इस तरह के फुटवियर को चुन सकते हैं। साड़ी और इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ इन्हें स्टाइल किया जा सकता है।
ऑफिस के लिए सही फुटवियर चुनना है तो सिर्फ फैशन ही नहीं बल्कि आराम का भी ध्यान रखें। ऐसे फुटवियर चुनें जो लंबे समय तक पहने जा सकें और किसी भी आउटफिट के साथ अच्छे लगें। इससे आपका लुक स्टाइलिश बनता है और कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है।



