DharamIndiaTrending

Mother’s Day Special: मदर्स डे पर मां को दें वास्तु अनुसार ये उपहार, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Mother’s Day Vastu Tips: मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक माना जाता है।  मां न सिर्फ बच्चे को जन्म देती है, बल्कि जीवनभर बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चे की देखभाल करती है। इसी प्यार और त्याग को सम्मान देने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे रविवार, 10 मई को मनाया जा रहा है

Mother’s Day Special: मदर्स डे पर मां को दें वास्तु अनुसार ये उपहार, खुशियों से भर जाएगा जीवन
Mother’s Day Special: मदर्स डे पर मां को दें वास्तु अनुसार ये उपहार, खुशियों से भर जाएगा जीवन

मदर्स डे पर अपनी मम्मी को स्पेशल फील कराने के लिए लोग गिफ्ट आदि भी देते हैं। ऐसे में आप वास्तु के अनुसार अपनी माता जी को गिफ्ट देकर न केवल उन्हें खुश कर सकते हैं, बल्कि यह उनके लिए लाभकारी भी सिद्ध होगा।

मदर्स डे पर अपनी मम्मी को वास्तु के अनुसार दे ये गिफ्ट

  • चांदी से बनी आभूषण दे

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, यदि आप पर अपनी मां को चांदी से बनी कोई आभूषण जैसे अंगूठी, पायल या फिर चेन आदि देते हैं तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।

मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं और जीवन में धनधान्य की कोई कमी नहीं होती। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप मदर्स डे पर अपनी मां को , पायल या फिर चेन आदि दे सकते है।

  • मिट्टी से बनी मूर्तियां

मदर्स डे पर अपनी मां को चांदी के अलावा मिट्टी से बनी मूर्तियां या शो पीस आदि दे सकते हैं।वास्तु शास्त्र में माना गया है कि, अपनी माता को मिट्टी से बनी कोई वस्तु उपहार के रूप में देने से दुर्भाग्य दूर होता है।

आजकल मार्केट में मिट्टी से बनी कई वस्तुएं मिलती हैं, जो देखने में तो सुंदर होती ही हैं, साथ ही व्यक्ति के लिए लाभकारी भी होती हैं ऐसे में आप मिट्टी से बनी मूर्तियां या शो पीस आदि दे सकते हैं।

  • लाफिंग बुद्धा

आप इस मदर्स डे पर अपनी मां को लाफिंग बुद्धा भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही इससे मानसिक तनाव भी दूर हो सकता है।

  • मनपसंद साड़ी, सूट

अगर आप मदर्स डे पर अपनी मम्मी को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा गिफ्ट कपड़ों को माना जाता है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि उपहार के रूप में कपड़े देने से आपसी प्यार बढ़ता है। ऐसे में आप अपनी मां को साड़ी, सूट या उनकी पसंद को कोई कपड़ा गिफ्ट में दे सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply