BusinessIndiaTrending

बाबा कल्याणी की इस कंपनी को हुआ नुकसान फिर भी निवेशकों को दिया तोहफा

डिफेंस इक्विपमेंट सेक्टर की अहम इसके चेयरमैन बाबा कल्याणी की कंपनी भारत फोर्ज ने नुकसान होने के बाद भी निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है. रक्षा उपकरण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड का वित्त वर्ष 202526 की चौथी तिमाही में मुनाफा 17 प्रतिशत घटकर 233.45 करोड़ रुपये रहा. इससे पहले कंपनी को 202425 की चौथी तिमाही में 282.62 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था.

बाबा कल्याणी की इस कंपनी को हुआ नुकसान फिर भी निवेशकों को दिया तोहफा
बाबा कल्याणी की इस कंपनी को हुआ नुकसान फिर भी निवेशकों को दिया तोहफा

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी

बाबा कल्याणी की कंपनी भारत फोर्ज ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 4,528.04 करोड़ रुपये हो गई जो एक वर्ष पहले समान तिमाही में 3,852.6 करोड़ रुपये थी. इस दौरान कुल खर्च 3,483.04 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,089.33 करोड़ रुपये हो गया.

कंपनी को क्यों हुआ नुकसान

भारत फोर्ज की ओर से जारी किए बयान में कहा गया कि कि चौथी तिमाही में उसे कुल 98.73 करोड़ रुपये का असाधारण खर्च वहन करना पड़ा जिसमें अनुषंगी कंपनी में निवेश में कमी, श्रम संहिता का प्रभाव एवं उसकी जर्मन इकाई भारत फोर्ज सीडीपी जीएमबीएच के पुनर्गठन से जुड़े आकस्मिक खर्च शामिल हैं. इस कारणों की वजह से कंपनी को चौथी तिमाही में नुकसान उठाना पड़ा.

निवेशकों को दिया डिविडेंड का तोहफा

डिफेंस सेक्टर में काम करने वाली इस कंपनी को भले ही नुकसान उठाना पड़ा इसके बाद भी कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड के तोहफे का ऐलान किया है. कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 202526 के लिए दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 6.5 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है. यह आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है. पूरे वित्त वर्ष 202526 की बात करें तो कंपनी का इस दौरान एकीकृत शुद्ध लाभ 1,089.4 करोड़ रुपये रहा जो 202425 में 913.28 करोड़ रुपये था. राजस्व 15,122.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 16,811.65 करोड़ रुपये हो गया. दरअसल इन दिनों कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर रही है. इसी कड़ी में बाबा कल्याणी की कंपनी भारत फोर्ज ने भी अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply