Shani Jayanti Astrology : इस वर्ष 2026 में शनि जयंती 16 मई, शनिवार को मनाई जा रही है। यह जयंती सनातन परंपरा के अनुसार , हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन मनाई जाती है और धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शनि देव का जन्म हुआ था। इस वजह से इसे शनि अमावस्या या शनैश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस वर्ष शनि जयंती शनिवार के दिन पड़ रही है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत दुर्लभ और शुभ संयोग माना जा रहा है।
शनि जयंती पर 13 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
ज्योतिषयों के अनुसार, इस वर्ष शनि जयंती पर 13 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि, ऐसा विशेष योग लगभग 13 साल बाद बन रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि, इस दिन का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है और जीवन में हो सकती है।
शनि जयंती पर बना दुर्लभ संयोग किन राशियों के लिए शुभ?
-
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पर बनने वाला दुर्लभ संयोग मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान व्यापार में लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ आय में बढ़ोतरी मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर यह समय मिथुन राशि वालों के लिए भाग्य और सफलता लेकर आ सकता है।
-
कुंभ राशि
अगर बात कुंभ राशि की करें तो, यह संयोग कुंभ राशि वाले जातकों के लिए विशेष फलदायी हो सकता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार साढ़ेसाती का प्रभाव इस दौरान काफी हल्का पड़ सकता है। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं और करियर में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे है।
-
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि जयंती पर बनने वाला दुर्लभ संयोग शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। इस दौरान नौकरी में तरक्की और वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं। लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। साथ ही कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और कामकाज में सकारात्मक सुधार देखने को मिल सकता है।
-
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए दुर्लभ संयोग सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलने के संकेत हैं। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं तथा लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। साथ ही आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य में भी पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिल सकता है।
-
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शनि जयंती पर बनने वाला दुर्लभ संयोग सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होने के संकेत हैं और विदेश से नौकरी या नए अवसर मिलने की संभावना बन रही है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा तथा जीवन में स्थिरता और संतुलन महसूस हो सकता है।



