HealthIndia

Rice Water Benefits: रोजाना 1 गिलास चावल का पानी पीने से क्या होगा? फायदे पढ़कर तो देखिए, तुरंत शुरू कर देंगे

Chawal Ka Pani Peene Ke Fayde : चावल भारतीय भोजन का एक अहम हिस्सा माना जाता है और यह लगभग हर घर में बनाया जाता है। हालांकि, ज्यादातर लोग चावल पकाने के बाद उसका पानी फेंक देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि चावल का पानी सेहत, त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Rice Water Benefits: रोजाना 1 गिलास चावल का पानी पीने से क्या होगा? फायदे पढ़कर तो देखिए, तुरंत शुरू कर देंगे
Rice Water Benefits: रोजाना 1 गिलास चावल का पानी पीने से क्या होगा? फायदे पढ़कर तो देखिए, तुरंत शुरू कर देंगे

पोषक तत्वों से भरपूर ‘चावल’

आयुर्वेद एक्सपर्ट के अनुसार, चावल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व होते है। जो गर्मियों में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन से भी बचाता है। इसलिए इसे रोजाना की डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है।

चावल का पानी पीने के क्या है फायदे?

  • शरीर को हाइड्रेट रखता है

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है, और चावल का पानी इसमें काफी मददगार साबित होता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पानी की कमी को पूरा करता है। ज्यादा पसीना आने या धूप में रहने के बाद इसे पीने से शरीर को तुरंत राहत मिलती है और कम हो जाता है। यह एक नेचुरल और केमिकलफ्री ड्रिंक है, जो हर उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित है।

  • पाचन तंत्र दुरुस्त

अगर आपको पाचन संबंधी समस्या परेशान कर रही है तो आप चावल के पानी का सेवन कर सकते है। इसमें विटामिन और खनिज होते हैं जो पेट को सही रखने में मदद कर सकते है।

  • बालों के लिए भी फायदेमंद

बालों की देखभाल के लिए भी एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड और विटामिन्स बालों को मजबूत बनाने में मदद करते है। यह बालों का झड़ना कम करने और उनकी ग्रोथ बढ़ाने में भी सहायक होता है। नियमित इस्तेमाल से बालों की क्वालिटी में साफ सुधार देखने को मिलता है।

  • पीरियड में होने वाले दर्द से राहत

कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ऐंठन, पेट दर्द या हैवी ब्लीडिंग होती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में चावल का पानी का सेवन इस दौरान होने वाले दर्द से राहत दिला सकता है।

  • स्किन के लिए फायदेमन्द

चावल के पानी का सेवन बालों के अलावा स्किन के लिए फायदेमन्द होता है। चावल के पानी में विटामिन ए, सी और के, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासे की समस्या को दूर कर, स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद कर सकते है।

  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित

चावल का पानी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। खासकर बिना नमक या कम नमक के सेवन करने पर यह हाई बीपी वाले लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है। हालांकि, गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply