उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने गुरुवार, 7 मई 2026 को दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 12,333 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

बता दें, यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में आयोजित की गई थी। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दी है, जिसमें पुरूष जनरल कैटेगिरी की कटऑफ 400 में से 369 के पार गई है।
UP एसआई पुरुष कटऑफ
- अनारक्षित : 369.87854
- EWS: 364.41142
- ओबीसी : 364.56024
- अनुसूचित जाति : 350.91474
- अनुसूचित जनजाति : 334.65475
UP एसआई महिला कटऑफ
- अनारक्षित : 360.50336
- EWS: 353.22001
- ओबीसी : 353.76545
- अनुसूचित जाति : 337.94120
- अनुसूचित जनजाति : 306.91905
परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों द्वारा 20 सवालों पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। विषय विशेषज्ञों के परीक्षण के बाद बोर्ड ने 8 सवालों के जवाब गलत पाए और नियमानुसार उनके अंकों का लाभ सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से दिया गया है।
अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए चेक कर सकते हैं।



