भारतीय टीम को स्पिन गेंदबाजी कोच मिल सकता है। मुंबई के दिग्गज खिलाड़ी साईराज बहुतुले को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। 630 फर्स्ट क्लास विकेट वाला यह पूर्व गेंदबाज फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स से जुड़े हुए हैं। वह इस आईपीएल सीजन के बाद फ्रेंचाइजी से अलग हो जाएंगे।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार साईराज बहुतुले की के पदाधिकारियों और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर से बातचीत हो चुकी है। बीसीसीआई के सूत्रों का कहना है कि 2001 से 2003 तक भारत के लिए दो टेस्ट और 8 वनडे खेलने वाले 53 साल के बहुतुले स्पिन गेंदबाज कोच के तौर पर काफी प्रसिद्ध हैं। उनसे मुख्य कोच गौतम गंभीर प्रभावित हैं।
गंभीर ने सुझाया बहुतुले का नाम
गौतम गंभीर की अगुआई वाली भारतीय टीम के कोचिंग सेटअप में बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, फील्डिंग कोच टी दिलीप और सहायक कोच रेयान टेन डोएशेट शामिल हैं। फिलहाल कोई तय स्पिन गेंदबाजी कोच नहीं है और माना जा रहा है कि गंभीर ने इस भूमिका के लिए बहुतुले का नाम सुझाया है।
भारतीय टीम के साथ कर चुके हैं काम
बहुतुले पहले भी कुछ मौकों पर सीनियर भारतीय टीम को नेशनल क्रिकेट एकेडमी/सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कार्यकाल के दौरान समय दे चुके हैं। भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने खासतौर पर बहुतुले से 2023 बॉर्डरगावस्कर ट्रॉफी के दौरान टीम से जुड़ने की गुजारिश की थी। वह श्रीलंका दौरे के दौरान द्रविड़ के सपोर्ट स्टाफ का भी हिस्सा थे। वह द्रविड़ के साथ राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग सेटअप का भी हिस्सा रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने का प्लान तैयार
सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद लगातार 2028 में दूसरी बार इसे जीतने और ओलंपिक मेडल कब्जाने का बयान दिया था। मगर अब बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट उन्हें कप्तानी से हटाने का प्लान तैयार कर चुका है। ।



