Moti Bagh Ambulance Fire: दिल्ली के मोती बाग मार्ग इलाके से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई. इससे मौके पर हड़कंप मच गया. इस दौरान ड्राइवर ने जैसेतैसे भागकर अपनी जान बचाई. हालांकि, ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से आसपास से लोग काफी डर गए. इस धमाके से एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई.

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस सफदरजंग हॉस्पिटल से मरीज को उसके घर छोड़कर वापस सफदरजंग लौटी रही थी, तभी मोती बाग इलाके में एंबुलेंस में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. इस दौरान ड्राइवर ने तुरंत एम्बुलेंस को तुरंत सड़क किनारे खड़ा कर दिया. एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर रखा हुआ था, जो कि कुछ ही देर में तेजी आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया. इससे आग ने विकराल रूप ले लिया और एंबुलेंस के परखच्चे तक उड़ गए.
दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. घटना से इलाके में दहशत फैल गई. कुछ देर बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा हो गया. करीब शाम 7:26 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई. जिसके बाद तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर आग काबू पाया. फिलहाल, इस हादसे किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है. दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी
एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूतों को एकत्रित किया है, ताकि आग और ब्लास्ट के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके. आग और ब्लास्ट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. समय रहते एंबुलेंस से नहीं निकलने पर ड्राइवर की जान खतरे में पड़ सकती थी. हर कोई इस घटना और तीन किलोमीटर दूर तक पहुंची धमाके की आवाज से हैरान है.



