Fitbit Air Price: Google भी अब फिटनेस और हेल्थ टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रख चुका है और उन्होंने नया Fitbit Air पेश कर दिया है। इन नए टूल की खास बात ये है कि यह कोई साधारण स्मार्टवॉच नहीं बल्कि बिना स्क्रीन वाला AIपावर्ड फिटनेस ट्रैकर है। वहीं जानकारी के अनुसार इसको कंपनी ने इसे उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जो बारबार नोटिफिकेशन और स्क्रीन देखने से परेशान हो चुके हैं और सिर्फ हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करना चाहते हैं। वहीं Google के इस नए डिवाइस की सीधे टक्कर उन फिटनेस बैंड से है जो पहले ही फिटने, बाजार में अपने पैर जमा चुका है। इस नए डिवाइज ने बाजार में आते ही कई इंटरनेशनल एथलीट और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को अपना दीवाना बना लिया है।

नहीं मिलेगा स्क्रीन और नोटिफिकेशन का झंझट
Fitbit Air की खासियत के बारें में बताए तो यह पहनने में काफी हल्के रिस्ट स्ट्रैप की तरह डिजाइन हुआ है। जिसमें आपको कोई डिस्प्ले देखने को नहीं मिलता है, वहीं इस फिटनेस बैंड पर ना ही कॉल आ सकते है और ना कोई नोटिफिकेशन। जिससे यूजर का पूरा ध्यान अपनी हेल्थ पर होगा। यह बैंड बैकग्राउंड में लगातार हेल्थ डेटा ट्रैक करता रहता है। वहीं Google का यूजर्स की एक्टिविटी, नींद और फिटनेस डेटा का एनालिसिस करके पर्सनलाइज्ड हेल्थ टिप्स और फिटनेस प्लान सिर्फ आपके लिए तैयार करता है।
140 से ज्यादा एक्टिविटी करेगा ट्रैक
Google ने अपने नए डिवाइज को लेकर दावा किया है कि Fitbit Air 140 से ज्यादा एक्टिविटीज को ऑटोमैटिक तरीके से पहचान सकता है। जिसमें वॉकिंग, रनिंग, साइक्लिंग, रोइंग और जिम एक्सरसाइज जैसी सभी गतिविधियां आती है। इस डिवाइज में यूजर्स को एक्सरसाइज शुरू करने के लिए मैनुअली कोई बटन दबाने की जरूरत नहीं होगी। जैसे ही यूजर्स अपनी एक्टिविटी को शुरू करेंगे डिवाइज खुद ट्रैकिंग शुरू कर देगा।
हार्ट रेट से लेकर स्लीप स्कोर तक सबकुछ
इस फिटनेस ट्रैकर में आपको और नींद के अलगअलग फेज सब कुछ की ट्रैकिंग देखने को मिलेगी। साथ ही स्लीप स्कोर, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी और AFib से जुड़ी अनियमित हार्ट रिदम के लिए अलर्ट भी इसमें दिया जाएंगा। वहीं इस टूल की एक खास बात इसका वजन भी है जो केवल 12 ग्राम का रखा गया है जिससे इसको पूरे दिन पहनने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
ये भी पढ़े:
कीमत और भारत लॉन्च को लेकर क्या अपडेट?
Google Fitbit Air की कीमत को देखे तो इसको अभी 100 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 9,500 रुपये का रखा गया है। लेकिन यह केवल अमेरिका में प्रीऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री को 26 मई से शुरू किया जा रहा है। वहीं भारत में लॉन्च के लिए कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है पर यह भी देखना होगा की Fitbit के कई प्रोडक्ट्स पहले से भारतीय बाजार में देखे जा रहे है। जिसको देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह डिवाइस भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।



