IndiaTrending

गर्मियों में कौन सा ड्रिंक पिएं, तरबूज, नींबू या नारियल पानी? एक्सपर्ट से जानिए इलेक्ट्रोलाइट्स के लिए बेस्ट समर केयर ड्रिंक

चिलचिलाती गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को सिर्फ पानी की नहीं, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स की भी जरूरत होती है। जब पसीने के साथ शरीर के जरूरी मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं, तो थकान और चक्कर आने लगते हैं। गर्मियों की तेज़ धूप में पसीने के जरिए शरीर से तरल पदार्थ बाहर निकलते हैं और इसके साथ ही सोडियम और पोटैशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी बॉडी में कम होने लगते हैं। गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए सादा पानी सबसे बेहतर विकल्प है, लेकिन सिर्फ पानी का सेवन करने से बॉडी में मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई नहीं होती। अक्सर डॉक्टर गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए और इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस रखने के लिए कुछ खास ड्रिंक जैसे तरबूज का पानी, नारियल पानी, नींबू पानी का सेवन करने की सलाह देते है।

गर्मियों में कौन सा ड्रिंक पिएं, तरबूज, नींबू या नारियल पानी? एक्सपर्ट से जानिए इलेक्ट्रोलाइट्स के लिए बेस्ट समर केयर ड्रिंक
गर्मियों में कौन सा ड्रिंक पिएं, तरबूज, नींबू या नारियल पानी? एक्सपर्ट से जानिए इलेक्ट्रोलाइट्स के लिए बेस्ट समर केयर ड्रिंक

क्लिनिकल डाइटीशियन कथूरिया ने बताया लंबे समय तक गर्मी में रहने या शारीरिक गतिविधि के दौरान शरीर पसीने के जरिए काफी मात्रा में सोडियम और थोड़ी मात्रा में पोटैशियम व मैग्नीशियम को रिलीज करता है। ऐसे में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करना जरूरी होता है, ताकि थकान, मांसपेशियों में ऐंठन और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। इसलिए सही पेय का चुनाव सिर्फ स्वाद का नहीं, बल्कि सेहत का भी सवाल है। इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन शरीर में तरल संतुलन बनाए रखने, नर्व सिग्नलिंग को सपोर्ट करने और मांसपेशियों को सही तरीके से काम करने में मदद करता हैं। अब सवाल ये उठता है कि गर्मी में इलेक्ट्रोलाइट की कमी की भरपाई करने के लिए तरबूज, नींबू पानी या फिर नारियल पानी पिएं। गर्मी में सही विकल्प क्या है डॉक्टर से जानते हैं।

गर्मी में तरबूज का पानी क्या इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रखता हैं

तरबूज में लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जो इसे गर्मियों में बेहद हाइड्रेटिंग बनाता है। इसमें थोड़ी मात्रा में पोटैशियम और नेचुरल शुगर भी होती है, जो हल्की ऊर्जा दे सकती है। लेकिन जब तरबूज को सिर्फ पानी में मिलाया जाता है, तो इलेक्ट्रोलाइट्स का ट्रांसफर बहुत कम होता है। तरबूज को पानी में मिलाकर पीने से सिर्फ पानी का स्वाद बढ़ता है जिससे लोग दिनभर ज्यादा पानी पीते हैं। यह पानी हल्के हाइड्रेशन के लिए अच्छा विकल्प है, लेकिन इसे इलेक्ट्रोलाइट्स की सही भरपाई का साधन नहीं माना जाना चाहिए।

खीरा मिला पानी

खीरा लंबे समय से ठंडक और हाइड्रेशन से जुड़ा माना जाता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसमें थोड़ी मात्रा में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, लेकिन तरबूज की तरह इसके इन्फ्यूज्ड पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स बहुत कम मिलते हैं। इसका असली फायदा पानी को स्वादिष्ट और ताज़गी भरा बनाना है, जिससे आप नियमित रूप से पानी पीते रहते हैं। बहुत गर्म दिनों में यह ताजगी देने वाला विकल्प है, लेकिन इसे रिकवरी ड्रिंक नहीं माना जाना चाहिए।

नींबू पानी

नींबू पानी गर्मियों में सबसे प्रभावी और आसानी से उपलब्ध घरेलू इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक में से एक है। नींबू में विटामिन C और थोड़ी मात्रा में पोटैशियम होता है, जबकि इसका खट्टा स्वाद आपको ज्यादा पानी पीने के लिए प्रेरित करता है। इसमें एक चुटकी नमक मिलाने से इसका असर और बढ़ जाता है, क्योंकि इससे सोडियम मिलता है जो पसीने के जरिए सबसे ज्यादा निकलता है। यह कॉम्बिनेशन एक हल्का रिहाइड्रेशन ड्रिंक है, जो मध्यम स्तर की गर्मी या बाहर रहने के बाद काफी उपयोगी होता है। यह स्वाद और उपयोगिता का संतुलन देता है, बिना पैकेज्ड ड्रिंक्स जैसी अतिरिक्त शुगर के।

नारियल पानी क्या नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है

नेचुरल तरीके से हाइड्रेशन के विकल्पों में नारियल पानी सबसे अलग है, क्योंकि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स अच्छी मात्रा में होता हैं। यह पोटैशियम से भरपूर होता है और इसमें मैग्नीशियम व थोड़ी मात्रा में सोडियम भी होता है, जिससे यह सामान्य इंफ्यूज्ड पानी से ज्यादा प्रभावी बनता है। रिसर्च के अनुसार, हल्के से मध्यम डिहाइड्रेशन के बाद यह कुछ स्पोर्ट्स ड्रिंक्स जितना प्रभावी हो सकता है। क्योंकि पसीने में मुख्य रूप से सोडियम की कमी होती है, इसलिए बहुत अधिक या लंबे समय तक एक्सरसाइज के बाद सिर्फ नारियल पानी पर्याप्त नहीं हो सकता। ऐसे में इसे हल्के नमकीन स्नैक के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी भी होती है, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में ही लेना चाहिए।

सही विकल्प कैसे चुनें

रोज़मर्रा की हाइड्रेशन के लिए सादा पानी सबसे बेहतर है, जबकि तरबूज और खीरे का पानी स्वाद और विविधता के लिए अच्छा है। अगर आप हल्का पसीना बहाते हैं या बाहर समय बिताते हैं, तो नमक के साथ नींबू पानी एक अच्छा इलेक्ट्रोलाइट विकल्प है। वहीं एक्सरसाइज या ज्यादा गर्मी में लंबे समय तक रहने के बाद नारियल पानी ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि यह पोटैशियम की कमी को पूरा करता है।  हालांकि फलों के पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई है, खासकर भारत की तेज गर्मी में नमक के साथ नींबू पानी बेहतर होता है। एक्सपर्ट ने बताया गर्मी में दिनभर पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेना और अपनी गतिविधि व गर्मी के स्तर के अनुसार सही ड्रिंक का चुनाव करना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। इसमें दी गई जानकारी को पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक जरूरतें और स्वास्थ्य स्थिति अलगअलग होती हैं, इसलिए किसी भी डाइट, पेय या जीवनशैली में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। यदि आपको डिहाइड्रेशन, चक्कर, अत्यधिक थकान या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या महसूस हो, तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply