India

ये हैं तमिलनाडु के वो 2 विधायक जिनके बिना नहीं बन रही विजय की सरकार, एक ने महज 734 वोट से जीता चुनाव

तमिलनाडु में 116 विधायकों का आंकड़ा सरकार बनाने को लेकर साफ है लेकिन टीवीके की सरकार महज 2 विधायकों की वजह से नहीं बन पा रही है. 2 विधायकों के नंबर की वजह से तमिलगा वेट्री कजगम का बहुमत के आंकड़े तक पहुंचना मुश्किल है. एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से तीन बार मुलाकात करके दावा भी पेश किया, लेकिन अभी भी सरकार बनने पर सस्पेंस जारी है. जानते हैं ये दो विधायक कौन हैं, जिनकी वजह से थलपति विजय की सरकार औपचारिक तौर पर सत्ता में आने से रुकी हुई है. ये दो विधायक वीसीके पार्टी के हैं. जानते हैं ये विधायक कौन हैं.

ये हैं तमिलनाडु के वो 2 विधायक जिनके बिना नहीं बन रही विजय की सरकार, एक ने महज 734 वोट से जीता चुनाव
ये हैं तमिलनाडु के वो 2 विधायक जिनके बिना नहीं बन रही विजय की सरकार, एक ने महज 734 वोट से जीता चुनाव

वीसीके पार्टी से आने वाले इन विधायकों का नाम वन्नी अरसु और एल.ई. जोथिमनी हैं. वन्नी अरसु ने तो विधानसभा चुनाव 2026 में महज 734 मार्जिन से जीत हासिल की. वहीं एल.ई. जोथिमनी, 33063 वोट से अपनी सीट पर विजयी हुए. जोथिमनी कट्टुमन्नारकोइल विधानसभा सीट और अरसु तिन्दिवनम विधानसभा क्षेत्र से जीते हैं.

‘हमसे दूरी बनाने की कोशिश करें’

विदुथलाई चिरुथैगल काची के नेता वन्नी अरसु ने शनिवार को सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर किया. ये पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब अभिनेताराजनेता विजय और तमिलनाडु में ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ की सरकार बनने को लेकर पार्टी के समर्थन पर अनिश्चितता बनी हुई है.

वन्नी अरसु ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भले ही आप हमें हाशिए पर धकेलने या हमसे दूरी बनाने की कोशिश करें, हम खुद ही यह तय करेंगे कि हम ही केंद्र हैं. जिससे पता चलता है कि VCK एक डिसाइडिंग फैक्टर होगा. इस पोस्ट ने VCK के रुख को लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है, क्योंकि विजय सरकार बनाने के लिए जरूरी समर्थन जुटाने की कोशिशों में लगातार लगे हुए हैं.

ये पोस्ट ऐसे समय में आया है जब VCK के अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन TVK को समर्थन देने के मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक किया. VCK ने शुक्रवार को अपनी उच्चस्तरीय समिति की एक ऑनलाइन बैठक भी की, जिसमें सरकार बनाने के लिए TVK के समर्थन के अनुरोध पर चर्चा की गई.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply