India

West Bengal CM oath ceremony: शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के CM, दिलीप घोष समेत इन नेताओं ने भी ली शपथ

पश्चिम बंगाल में आज बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.यह पहला अवसर है जब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी और ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहली बार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता शिरकत करेंगे. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. बीजेपी ने शपथ ग्रहण के लिए 9 मई का दिन चुना है, इस दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है. बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर की है.

West Bengal CM oath ceremony: शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के CM, दिलीप घोष समेत इन नेताओं ने भी ली शपथ
West Bengal CM oath ceremony: शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के CM, दिलीप घोष समेत इन नेताओं ने भी ली शपथ

पार्टी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी महज 80 सीटों पर ही सिमट गई. इस चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने एक साथ दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था. वह अपने गृह जिले पूर्वी मिदनापुर की नंदीग्राम सीट से और दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट से मैदान में उतरे और दोनों ही सीट पर उन्होंने शानदार जीत दर्ज की. भवानीपुर में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply