CricketIndiaTrending

रोहित-डिकॉक, अभिषेक-हेड या कोहली-गेल; पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने IPL इतिहास के बेस्ट ओपनिंग जोड़ी का किया चयन

2026 के बीच भारत और केकेआर के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने आईपीएल इतिहास की बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी के बारे में बताया। मनोज तिवारी ने एक शो के दौरान बताया कि उनकी नजर में कौन आईपीएल इतिहास की सबसे शानदार ओपनिंग जोड़ी है। कमाल की बात ये है कि उन्होंने इसके लिए रोहितडिकॉक या अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को सिरे से नकार दिया।

रोहित-डिकॉक, अभिषेक-हेड या कोहली-गेल; पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने IPL इतिहास के बेस्ट ओपनिंग जोड़ी का किया चयन
रोहित-डिकॉक, अभिषेक-हेड या कोहली-गेल; पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने IPL इतिहास के बेस्ट ओपनिंग जोड़ी का किया चयन

कोहलीगेल हैं सबसे बेस्ट ओपनिंग पेयर

वैसे इतिहास में एक से बढ़कर एक ओपनिंग जोड़ी हुई है जिन्होंने अपना जलवा दिखाया है और जमकर रन भी बनाए हैं। हाल ही में क्रिकबज पर बात करते हुए मनोज तिवारी ने अभिषेक और हेड को सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी में से एक बताया था। मनोज की नजर में ये दोनों बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी हैं, लेकिन आईपीएल इतिहास की सबसे बेहतरीन ओपनिंग पेयर नहीं हैं।

मनोज तिवारी के मुताबिक विराट कोहली और क्रिस गेल आईपीएल में अब तक की सबसे बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी हैं और वो इन दोनों को अभिषेक और हेड से ऊपर आंकते हैं। मनोज तिवारी ने बताया कि कोहली और गिल ना सिर्फ अभिषेक और हेड बल्कि शुभमन गिल और साई सुदर्शन, डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो साथ ही जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल से भी बेहतर ओपनिंग जोड़ी हैं।

विराट कोहली और क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए ओपनिंग जोड़ी के तौर पर खेला था और इन दोनों ने मिलकर 59 पारियों में इस टीम के लिए लगभग 2800 रन बनाए थे। इनमें 9 शतकीय साझेदारियां भी शामिल थे। क्रिस गेल इस लीग में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले साथ ही साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर भी हैं जबकि विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं।

Gayle – Kohli or Head – Abhishek❓@tiwarymanoj picks the best #IPL opening pair@GoogleIndia #IPL2026 pic.twitter.com/g1IeMtonNN

— Cricbuzz May 9, 2026

वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, फिन एलन ने की ग्रीन की बराबरी; में चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप8 बल्लेबाज

फिन एलन ने आईपीएल 2026 में दिल्ली के खिलाफ रन चेज करते हुए 47 गेंदों पर शतक लगाया और वो इस लीग में रन चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में ग्रीन की बराबरी पर आ गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply