IndiaTrending

फैन्स ने छीनने की कोशिश की 3.25 करोड़ की घड़ी, ‘हिटमैन’ को आया गुस्सा

मुंबई: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई। फैन्स से हाथ मिलाते वक्त कुछ लोगों ने उनकी महंगी घड़ी छीनने की कोशिश की। हुआ ये कि रोहित अपनी कार की पिछली सीट पर बैठकर बाहर जमा भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे।

फैन्स ने छीनने की कोशिश की 3.25 करोड़ की घड़ी, ‘हिटमैन’ को आया गुस्सा
फैन्स ने छीनने की कोशिश की 3.25 करोड़ की घड़ी, ‘हिटमैन’ को आया गुस्सा

तभी दो युवक जबरदस्ती कार के करीब आ गए और उन्होंने रोहित का हाथ कसकर पकड़ लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि उनमें से एक ने रोहित की कलाई से घड़ी उतारने की कोशिश की।

खतरा महसूस होते ही रोहित ने फौरन अपना हाथ पीछे खींच लिया और कार का शीशा ऊपर चढ़ा लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह गुस्से में उंगली दिखाकर उन युवकों को पीछे हटने का इशारा कर रहे हैं। हालांकि, यह घटना कब हुई, यह अभी साफ नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित ने जो घड़ी पहनी थी, वह रोलेक्स का ‘जिराफ’ मॉडल है। इसकी बाजार में कीमत करीब 3।25 करोड़ रुपये है। हाल ही में, चोट से वापसी के बाद रोहित ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 44 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी इस बैटिंग की बदौलत मुंबई ने 229 रन का बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था।

लखनऊ के खिलाफ जीत के बावजूद मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब भी बहुत कम हैं। टीम ने अब तक खेले 10 मैचों में से 7 गंवाए हैं और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाला मुकाबला मुंबई के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply