IndiaTrendingUttar Pradesh

सरकार बनी तो गोमती रिवर फ्रंट पर लगेगा सोने का भाला, 2 दिन का अवकाश महाराणा प्रताप की जयंती पर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग पर शुक्रवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती उल्लासपूर्ण माहौल में मनाई गई। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

सरकार बनी तो गोमती रिवर फ्रंट पर लगेगा सोने का भाला, 2 दिन का अवकाश महाराणा प्रताप की जयंती पर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
सरकार बनी तो गोमती रिवर फ्रंट पर लगेगा सोने का भाला, 2 दिन का अवकाश महाराणा प्रताप की जयंती पर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में क्षत्रिय प्रतिनिधियों से खचाखच भरे कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर चेतक घोड़े के साथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सोने का भाला लगाया जाएगा। गोमती रिवर फ्रंट को विश्वस्तरीय बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां प्रतिमा के साथ सुंदर पार्क भी बनेगा और यह नदियों की सफाई का सबसे अच्छा मॉडल होगा।

लखनऊ: अखिलेश यादव ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

सपा मुख्यालय में मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, अखिलेश यादव ने प्रतिमा बनवाने का एलान किया हैं। सरकार बनी तो प्रतिमा स्थापित करेंगे। गोमती रिवर फ्रंट पर प्रतिमा स्थापित करवाएंगे, प्रतिमा पर सोने का भाला भी लगाएंगे। अखिलेश यादव ने… pic.twitter.com/4H96FM6OzL

— भारत समाचार | Bharat Samachar May 9, 2026

2 दिन के अवकाश का एलान अखिलेश यादव ने घोषणा की कि सपा सरकार बनने पर महाराणा प्रताप जयंती के दिन दो दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया और अन्याय के खिलाफ दृढ़ता से मुकाबला किया।

पीडीए और भाजपा पर निशाना सपा प्रमुख ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जिन कमजोर वर्गों का साथ लिया, वही आज पीडीए में हैं। समाजवादी कभी भेदभाव नहीं करते और जुल्म के खिलाफ संघर्ष करते हैं। उन्होंने सपा सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि बिना भेदभाव नौकरी दी गई, लैपटॉप बांटे गए और कन्याविद्या धन में 30 हजार रुपये दिए गए।

भाजपा को अलोकतांत्रिक बताते हुए अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सावधान किया कि भाजपा सपा को बदनाम करने की साजिश कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल की कहानी यूपी में नहीं दोहरा पाएगी। सपा लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए संकल्पित है।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेता कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने की। इस मौके पर सांसद वीरेंद्र सिंह, अनुराग भदौरिया, उदयवीर सिंह, जूही सिंह, आईपी सिंह, मनोज सिंह डब्ल्यू समेत कई पूर्व सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply