पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है. TMC ने विधायक सोभनदेव चट्टोपाध्याय को विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया है. सोभनदेव चट्टोपाध्याय TMC के सबसे अनुभवी नेताओं और संस्थापकों में से एक हैं, जिन्हें सदन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसी के साथ TMC ने असिमा पात्रा और नयना बंद्योपाध्याय विपक्ष की डिप्टी लीडर बनाया है. इसके अलावा विधायक फिरहाद हकीम विपक्ष के चीफ व्हिप होंगे.

हाल ही में हुए चुनावों में भाजपा ने भारी जीत दर्ज की थी और सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इसके बाद, TMC ने सदन में अपनी भूमिका तय करते हुए इन नामों की घोषणा की है. ऐसे में ममता बनर्जी की भूमिका को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. क्योंकि ममता ने पार्टी की हार के बाद बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए विधानसभा में जाने से इनकार कर दिया है. माना जा रहा है कि ममता बनर्जी आने वाले दिनों में भी अपने बयान पर कायम रहेंगी और विधानसभा में नहीं जाएंगीं.
खबर अपडेट की जा रही है….



