राजस्थान के युवा 15 साल के बैटर वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ 16 गेंदों पर 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 36 रन की पारी खेली। अपनी पारी में लगाए 3 छक्कों के दम पर वैभव अब के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बने साथ ही साथ उन्होंने श्रेयस अय्यर के भी इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

अभिषेक को पीछे छोड़ वैभव बने नंबर 1
वैभव ने गुजरात के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 3 छक्के लगाए और वो अब आईपीएल की एक पारी में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन गए। वैभव ने इस सीजन में 32 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले आईपीएल के पावरप्ले में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक के नाम पर दर्ज था जिन्होंने साल 2024 में कुल 29 छक्के लगाए थे।
एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के
◉ 32: वैभव सूर्यवंशी
◎ 29: अभिषेक शर्मा
◎ 27: अभिषेक शर्मा
◎ 22: यशस्वी जायसवाल
◎ 22: ट्रैविस हेड
◎ 22: सनत जयसूर्या
श्रेयस से आगे निकले वैभव
वैभव अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में निकोलस पूरन के साथ संयुक्त रूप से 7वें नंबर पर आ गए। वैभव आईपीएल 2026 में कुल 40 छक्के अब तक लगा चुके हैं जबकि पूरन ने साल 2025 में कुल 40 छक्के लगाए थे। वैभव अब श्रेयस से आगे निकल गए जिन्होंने साल 2025 में कुल 39 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल 59 छक्कों के साथ मौजूद हैं।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर
59 छक्के क्रिस गेल
52 छक्के आंद्रे रसेल
51 छक्के क्रिस गेल
45 छक्के जोस बटलर
44 छक्के क्रिस गेल
42 छक्के अभिषेक शर्मा
40 छक्के वैभव सूर्यवंशी
40 छक्के निकोलस पूरन
39 छक्के श्रेयस अय्यर
वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, फिन एलन ने की ग्रीन की बराबरी; में चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप8 बल्लेबाज
फिन एलन ने आईपीएल 2026 में दिल्ली के खिलाफ रन चेज करते हुए 47 गेंदों पर शतक लगाया और वो इस लीग में रन चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में ग्रीन की बराबरी पर आ गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं।



