Roti Pizza Recipe: आजकल के बच्चे खाने को लेकर काफी ज्यादा नखरे करते हैं। घर के खाने से ज्यादा उन्हें बाहर की चाउमीन, बर्गर और पिज्जा जैसी चीजें पसंद आती हैं। कई बार वे रोटीसब्जी को देखकर मुंह बनाने लग जाते हैं। इसकी वजह से उनकी डाइट को लेकर मातापिता चिंता करने लगते हैं।

ऐसे में अगर आपका बच्चा खाना खाने में आनाकानी कर रहा है तो उसके लिए हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन खोज सकते हैं। घर पर रोटी से बना देसी पिज्जा बनाकर उन्हें खिलाया जा सकता है। यह रेसिपी स्वाद के साथसाथ सेहत का भी ख्याल रख सकती है।
इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। बल्कि घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से इसे तैयार किया जा सकता है। इसे बच्चों के टिफिन, शाम के स्नैक्स या हल्के डिनर के रूप में खा सकते हैं।
पिज्जा के लिए सामग्री
2 रोटियां
1 कप बारीक कटा प्याज
1 टमाटर बारीक कटा
आधी शिमला मिर्च बारीक कटी
2 चम्मच पिज्जा सॉस
1/2 कप चीज
स्वीट कॉर्न
चिली फ्लेक्स और ओरेगानो
नमक स्वादानुसार
पहला स्टेप
इस देसी पिज्जा को बनाने के लिए आपको सबसे पहले गैस पर तवा रखना होगा। जब यह गर्म हो जाए तो रोटी को रखें और ऊपर से हल्का सा बटर या घी लगाएं। इसके बाद रोटी पर पिज्जा सॉस अच्छी तरह से फैलाएं।
दूसरा स्टेप
अब इसके ऊपर से प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न डालें। इसमें आप बच्चे की पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं। इसके बाद ऊपर से कद्दूकस करके चीज को डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से चिली फ्लैक्स, ओरेगानो और हल्का सा नमक छिड़कें।
तीसरा स्टेप
अब तवा को ढक्कर रख दें और धीमी आंच पर इसे पकने दें। जब चीजअच्छी तरह से पिघल जाए और रोटी नीचे से क्रिस्पी हो जाए तो गैस को बंद क दें। इस तरह देसी पिज्जा बनकर तैयार हो जाएगा।
अगर बच्चे हरी सब्जियां खाने से बचते हैं तो इस रेसिपी को बनाकर ट्राई कर सकते हैं। आप इसमें पनीर, उबला हुआ कॉर्न और ऑलिव्स भी डाल सकते हैं। कम समय में रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आ सकती है।


