CricketIndiaTrending

गुजरात से मिली शर्मनाक हार के बाद अब कैसे प्लेऑफ में जा सकती है Rajasthan Royals, ये है समीकरण

आईपीएल 2026 में कल रात गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ, पहले बल्लेबाजी करने उतरी शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 4 विकेट गंवाकर 229 रन बनाए, इस दौरान कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए, वहीं साई सुदर्शन ने 55 रनों का योगदान दिया.

गुजरात से मिली शर्मनाक हार के बाद अब कैसे प्लेऑफ में जा सकती है Rajasthan Royals, ये है समीकरण
गुजरात से मिली शर्मनाक हार के बाद अब कैसे प्लेऑफ में जा सकती है Rajasthan Royals, ये है समीकरण

राजस्थान रॉयल्स की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने आई तो राशिद खान की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नही सकी. राशिद खान ने 4 विकेट झटके और राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम सिर्फ 152 रन ही बना सकी, राजस्थान रॉयल्स की टीम मात्र 16.3 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी और इस हार के बाद उनके प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका लगा है.

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल का कैसा है हाल

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स की टीम 11 मैचों के बाद नंबर 5 पर मौजूद है. राजस्थान रॉयल्स के 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के बाद 12 अंक हैं और टीम प्लेऑफ की रेस में अब नंबर 4 से नंबर 5 पर पहुंच चुकी है. वहीं राजस्थान रॉयल्स को हराने का सीधा फायदा गुजरात को हुआ है और शुभमन गिल की टीम अब नंबर 5 से सीधे नंबर 2 पर पहुंच गई है.

वहीं पंजाब किंग्स की टीम को गुजरात की जीत से नुकसान हुआ और वो खिसकर नंबर 3 पर आ गई है. राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए अब प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो रही है, लेकिन नामुमकिन नही है. राजस्थान की टीम के पास अभी 3 मैच शेष हैं.

Rajasthan Royals की टीम कैसे बना सकती है प्लेऑफ में जगह

राजस्थान रॉयल्स की टीम के आईपीएल 2026 में अब 11 मैचों के बाद 12 अंक हैं और टीम को 3 मैच और खेलने हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंटस और मुंबई इंडियंस की टीम से होना है. इन तीनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन बेहद खराब रहा है.

ऐसे में अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम इन तीनो मैचों में जीत हासिल करती है, तो 18 अंको के साथ वो आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना सकती है.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply