नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सफदरजंग वेदर स्टेशन में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले 0.5 डिग्री अधिक रहा. हालांकि यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन से 1.2 डिग्री ज्यादा, लेकिन सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा.

शहर के अन्य मौसम केंद्रों पर भी तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. पालम में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो शुक्रवार से 1.1 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लोधी रोड में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
दिल्ली में आंधी और बारिश का अलर्ट
इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश और गरजचमक की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक, रविवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है. इसके असर से दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश, गरजचमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, सोमवार तक अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, दिल्ली की हवा भी फिलहाल ‘मॉडरेट’ बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 116 दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को इसी समय यह 100 था.
सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 050 AQI को ‘अच्छा’, 51100 को ‘संतोषजनक’, 101200 को ‘मध्यम’, 201300 को ‘खराब’, 301400 को ‘बहुत खराब’ और 401500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है. एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने भी अगले कुछ दिनों तक दिल्ली की हवा ‘मॉडरेट’ श्रेणी में बने रहने का अनुमान जताया है.



