जबलपुर: जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत जयराज चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली वही परिजनों ने आरोप लगाया की पुलिस की पिटाई के बाद जयराज ने क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली.
वहीं परिजनों ने शव रखकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है. दरसल हनुमानताल में रहने वाले जयराज और उसकी पत्नी पूजा का तलाक का केस लगा हुआ है बताया जा रहा है की जयराज अपनी बच्ची से मिलने गया था.
इस दौरान उसकी पत्नी ने विवाद कर जयराज की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवादी वही जब जयराज क्षेत्र में बैठा हुआ तभी चार पुलिस कर्मी मौके पर पहुचे और जयराज की बेहरहमी से पिटाई करदी. जहा बताया जा रहा है की जयराज इस दौरान कह रहा था कि वह अपनी बच्ची से मिलने आया है इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई.
परिजनों का कहना है की जयराज पिटाई से इतना क्षुब्ध हो गया की उसने फांसी लगा ली.
वही इस मामले में एएसपी जितेंद्र सिंह का कहना है की जयराज और उसकी पत्नी का तलाक का केस चल रहा है, वही पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. वही पत्नि की शिकायत पर पुलिस जयराज को समझाने गई और समझा कर वापस आ गई थी. वही उसने फांसी किन कारणों से लगाई है इसकी जांच की जा रही है. जो तथ्य सामने आएंगे और जो दोषी जांच में आएगा विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी.



