CricketIndiaTrending

WWE Backlash 2026 Results: रोमन रेंस की जीत, जॉन सीना ने कर दिया बड़ा ऐलान; जानें पूरे इवेंट में क्या-क्या हुआ

WWE Backlash 2026 का फ्लोरिडा में सफल आयोजन हुआ। इस इवेंट के सभी मैच कार्ड काफी रोमांचक थे। मेन इवेंट में डिफेंड करने उतरे रोमन रेंस ने जैकब फाटु को मात दी। साथ ही ब्रॉन ब्रेकर ने सैथ रॉलिंस को हराकर सभी को चौंका दिया। डैनहाउजेन का डेब्यू हुआ और उनके मिस्ट्री पार्टनर का भी खुलासा हो गया। फिर शो के बीच जॉन सीना ने एंट्री ली और अपने बड़े ऐलान से पूरे एरिा में हलचल मचा दी।

WWE Backlash 2026 Results: रोमन रेंस की जीत, जॉन सीना ने कर दिया बड़ा ऐलान; जानें पूरे इवेंट में क्या-क्या हुआ
WWE Backlash 2026 Results: रोमन रेंस की जीत, जॉन सीना ने कर दिया बड़ा ऐलान; जानें पूरे इवेंट में क्या-क्या हुआ

WWE Backlash 2026 के सभी मैचों में क्याक्या हुआ?

  • सैथ रॉलिंस बनाम ब्रॉन ब्रेकर: इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मैच में पॉल हेमन, लोगन पॉल और आस्टिन थ्योरी की भी दखलंदाजी दिखी। मुकाबला काफी देर तक चला और अंत में ब्रॉन ब्रेकर ने रॉलिंस को धूल चटा दी और सभी को हैरान कर दिया।
  • ट्रिक विलियम्स बनाम सैमी जेन: WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप में ट्रिक विलियम्स और सैमी जेन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मैच में लिल याच्टी भी एंट्री करते दिखे। सैमी ने बेईमानी की भी कोशिश की और कैंडी स्टिक से भी वार किया। अंत में विलियम्स ने सैमी के ऊपर ट्रिक शॉट मूव लगाया और उन्हें पिन करते हुए अपने टाइटल को डिफेंड किया।
  • टैग टीम मैच: इसके बाद टैग टीम मैच में डैनहाउजेन का डेब्यू हुआ और उनके मिस्ट्री पार्टनर थे एक मिनी डैनहाउजेन। दोनों ने द मिज और किट विल्सन का बेहतरीन तरीके से सामना किया। इस मैच में आग बुझाने वाले यंत्र का भी इस्तेमाल हुआ लेकिन यह द मिज की टीम पर ही भारी पड़ गया। अंत में डैनहाउजेन ने द मिज को पंक किक लगाई और पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली।
  • इयो स्काई बनाम वो ओस्का: इस मैच में भी दोनों रेसलर्स ने खूब जांबाजी दिखाई। काफी देर तक मुकाबला टक्कर का था। फिर अंत में स्काई ने ओस्का को मूनसाल्ट मूव लगाया और फिर पिन कर दिया। इस तरह इयो स्काई ने मुकाबला जीत लिया।
  • मेन इवेंट : मैच कार्ड के अंत में बारी थी मेन इवेंट की जिसमें वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप का टाइटल डिफेंड करने उतरे रोमन रेंस और उनका जामना था जैकब फाटू से। यह मैच काफी बढ़िया और रोमांचक था। अंत में रेंस ने स्पीयर से फाटू को पिन करते हुए मुकाबला जीता। मैच के बाद जैकब फाटू ने तोड़फोड़ मचाई और ऑफिशियल्स पर भी अटैक कर दिया।

जॉन सीना ने किया नई चैंपियनशिप का ऐलान

जॉन सीना की एंट्री को लेकर फैंस बहुत उत्साहित थे और यह भी उन्होंने पहले से साफ किया था कि कोई बड़ा ऐलान करने वाले हैं। सूटबूट फॉर्मल में आए सीना ने नए टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया, जिसका नाम है क्लासिक। इसमें NXT के स्टार्स मेन रोस्टर के फाइटर्स से भिड़ेंगे। जॉन सीना क्लासिक के लिए एक नई चैंपियनशिप शुरू की जाएगी। आगे सीना ने यह भी कहा कि जॉन सीना क्लासिक में फैंस की राय भी अहम होगी। फैंस नए चैंपियन के चुनाव के लिए वोट करेंगे। इसका मतलब है कि अगर कोई हार भी जाता है, तो फैंस की ज्यादा वोटिंग से वह चैंपियन बन सकता है।

.@JohnCena just announced the John Cena Classic! 👏

Stream WWE Backlash LIVE RIGHT NOW on the @espn App with ESPN Unlimited!

▶️ https://t.co/kzS0cxoAzD pic.twitter.com/4z08kgZmPm

— WWE May 10, 2026

WWE Couples: ट्रिपल एच से द अंडरटेकर तक, 5 दिग्गजों ने साथी रेसलर्स से ही की शादी

WWE के कई ऐसे दिग्गज रेसलर हैं जिन्होंने कंपनी के अंदर ही अपने जीवनसाथी को ढूंढ लिया। इस लिस्ट में ट्रिपल एच और द अंडरटेकर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply