IndiaTrending

कड़कड़ाती ठंड, नंगा बदन और चीखें…मासूम को ‘मुर्गा’ बनाकर की हैवानियत, VIDEO देखकर खौल उठेगा खून

Innocent Child Subjected To Horrific Abuse In Chicken Pose Mainpuri Video

UP Viral News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जो इतनी भयानक है कि किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। हो सकता है आपका खून भी खौल उठे। क्योंकि मैनपुरी की सड़कों पर दो छोटे बच्चों के साथ जो हुआ, वह न सिर्फ कानून का उल्लंघन था, बल्कि इंसानियत का भी कत्ल था।

कचरा बीनकर अपना पेट पालने और अपने परिवार का पेट भरने वाले इन बच्चों पर हुए बेरहम अत्याचार का वीडियो अब पूरे देश में वायरल हो रहा है। क्या गरीब होना इतना बड़ा गुनाह है कि कोई भी राहगीर उन पर हाथ उठा दे? आइए जानते हैं इस खौफनाक घटना की पूरी सच्चाई, जिसने पूरे उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख दिया है।

युवक ने बच्चों का साथ की हैवानियत

यह शर्मनाक घटना मैनपुरी के सदर कोतवाली इलाके में देवी रोड पर दुर्गा मंदिर के पास हुई। कचरा बीन रहे दो छोटे बच्चों को अज्ञात कारणों से एक युवक ने पकड़ लिया। चश्मदीदों और वायरल वीडियो के मुताबिक, आरोपी ने कड़ाके की ठंड में बच्चों के कपड़े जबरदस्ती उतार दिए।

VIDEO देखकर खौल उठेगा खून

इतना ही नहीं उसने मासूम बच्चों को एक पब्लिक जगह पर अपमानजनक हालत में मुर्गों की तरह ज़बरदस्ती बिठाया। बच्चे रोते रहे, दया की भीख मांगते रहे, लेकिन उस बेरहम आदमी पर कोई असर नहीं हुआ। वह उन्हें लाठियों से बेरहमी से पीटता रहा। इस बीच वहां मौजूद भीड़ इस बर्बरता को खामोश दर्शक बनकर देखती रही।

हैरानी की बात है कि इस पूरी घटना के दौरान किसी ने भी मासूम बच्चों को बचाने की हिम्मत नहीं की। आरोपी युवक बच्चों को सरेआम बेइज्जत करता रहा और उन्हें ज़मीन पर नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया। वीडियो में बच्चों की चीखें साफ सुनी जा सकती हैं, जिससे पता चलता है कि वे कितने डरे हुए थे।

गौरतलब है कि कचरे बीनने वाले बच्चे समाज के सबसे निचले तबके से आते हैं और उनका कोई सहारा नहीं है। आरोपी की इस हरकत ने साबित कर दिया है कि कुछ लोगों के लिए कानून और इंसानियत की कोई कीमत नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा भड़क गया है और आरोपी को जेल भेजने की मांग हो रही है।

हरकत में आई मैनपुरी पुलिस

मामला बढ़ने के बाद मैनपुरी पुलिस भी हरकत में आ गई है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए मिली। जांच के लिए एक पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।

घटना पर क्या कुछ बोले एसपी?

अधिकारियों ने कहा है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का हक नहीं है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की पहचान करने में लगी है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply