CricketIndiaTrending

रोहित शर्मा नंबर 2, गिल अब धोनी से आगे; IPL में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 भारतीय

2026 के 52वें मैच में शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते अपनी अपनी टीम को राजस्थान के खिलाफ 77 रन से जीत दिलाई। गिल ने इस मैच में 84 रन की पारी खेली थी और वो अब आईपीएल में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एमएस धोनी से ऊपर आ गए। इस मामले में मुंबई इंडियंस के स्टार बैटर रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं जबकि विराट कोहली लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।

रोहित शर्मा नंबर 2, गिल अब धोनी से आगे; IPL में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 भारतीय
रोहित शर्मा नंबर 2, गिल अब धोनी से आगे; IPL में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 भारतीय

गिल निकले धोनी से आगे, रोहित हैं नंबर 2

शुभमन गिल ने में जीते हुए मैचों में अब तक 3055 रन बनाए हैं जबकि एमएस धोनी ने इस लीग में जीते हुए मैचों में 3050 रन बनाए थे। गिल अब इस लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए जबकि धोनी छठे स्थान पर चले गए हैं। इस सूची में आरसीबी के बैटर विराट कोहली अब भी पहले स्थान पर मौजूद हैं जिनके 5157 रन हैं तो वहीं रोहित शर्मा फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने जीते हुए मैचों में अब तक कुल 4467 रन बनाए हैं।

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर शिखर धवन मौजूद हैं जिन्होंने 3989 रन बनाए हैं जबकि गिल और धोनी के बाद यानी इस लिस्ट में आखिरी पायदान पर अंजिंक्य रहाणे मौजूद हैं। इस लीग में अब तक केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीते हुए मैचों में कुल 2934 रन बनाए हैं। कोहली ने जीते हुए मैचों में जो रन बनाए हैं उसमें उनका स्ट्राइक रेट 140 का रहा है जबकि रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 138 का रहा है।

के जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप7 भारतीय

◎ 5157 रन : विराट कोहली
◎ 4467 रन : रोहित शर्मा
◎ 3989 रन : शिखर धवन
◎ 3559 रन : सुरेश रैना
◉ 3055 रन : शुभमन गिल
◎ 3050 रन : एमएस धोनी
◎ 2934 रन : अजिंक्य रहाणे

वैभव ने बनाया महारिकॉर्ड; टी20 में सबसे कम उम्र में 100 छक्के लगाने वाले बैटर बने, टूटा रहमानुल्लाह गुरबाज का रिकॉर्ड

वैभव ने आईपीएल 2026 के 52वें मैच में गुजरात के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 3 छक्के लगाए और टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 100 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बैटर बने।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply