आईपीएल 2026 के उर्विल पटेल ने लीग के इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करवाया है। उन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की है। उनसे पहले यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद पर आईपीएल पचासा लगाया था और अब उर्विल पटेल सिर्फ इस सीजन ही नहीं आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे तेज पचासा लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

इस सीजन उन्होंने सबसे तेज पचासे के मामले में को पीछे छोड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन दो बार 1515 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। वहीं एक शतकीय पारी जो वैभव ने खेली थी उसमें भी 15 गेंद पर उन्होंनों पचासा जड़ा था। अभिषेक शर्मा ने भी सीएसके के खिलाफ 15 गेंद पर पचासा लगाया था।
IPL 2026 के सबसे तेज अर्धशतक
| स्थान | खिलाड़ी | गेंदे | स्ट्राइक रेट | विपक्षी टीम | स्थान | मैच की तारीख |
| 1 | उर्विश पटेल | 13 | 384.61 | LSG | एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम | 10 मई 2026 |
| 2 | अभिषेक शर्मा | 15 | 268.18 | CSK | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम | 18 अप्रैल 2026 |
| 3 | वैभव सूर्यवंशी | 15 | 300.00 | RCB | ACA स्टेडियम | 10 अप्रैल 2026 |
| 4 | वैभव सूर्यवंशी | 15 | 305.88 | CSK | ACA स्टेडियम | 30 मार्च 2026 |
| 5 | वैभव सूर्यवंशी | 15 | 278.37 | SRH | सवाई मानसिंह स्टेडियम | 25 अप्रैल 2026 |
| 6 | प्रियांश आर्य | 16 | 285.00 | SRH | न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | 11 अप्रैल 2026 |
| 7 | निकोलस पूरन | 16 | 300.00 | MI | वानखेड़े स्टेडियम | 04 मई 2026 |
| 8 | रजत पाटीदार | 17 | 265.00 | MI | वानखेड़े स्टेडियम | 12 अप्रैल 2026 |
| 9 | जोश इंग्लिस | 17 | 257.57 | CSK | एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम | 10 मई 2026 |
| 10 | अभिषेक शर्मा | 18 | 264.28 | PBKS | न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | 11 अप्रैल 2026 |
ने 2023 में केकेआर के खिलाफ 13 गेंद पर पचासा जड़ा था। अब उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ऐसी आतिशी बल्लेबाजी की और 9 ओवर में ही चेन्नई का स्कोर 1 विकेट पर 125 रन तक पहुंचा दिया। उर्विल ने 13 गेंद पर बेहतरीन पचासा ठोका।
एक समय उनकी बल्लेबाजी देख ऐसा लग रहा था कि वह यह रिकॉर्ड तोड़ भी देंगे। फिर वह ऐसा तो नहीं कर पाए लेकिन रिकॉर्ड की बराबरी उन्होंने कर ली। उन्होंने 23 गेंद पर 65 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 8 छक्के शामिल थे। शाहबाज अहमद ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
IPL 2026 के बाद यह 3 खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू के दावेदार, वैभव सूर्यवंशी से भी आगे है एक खिलाड़ी
आईपीएल 2026 के बाद तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी का नाम लगातार सुर्खियों में है, वहीं दो ऐसे गेंदबाज भी हैं जो टीम इंडिया में जल्द एंट्री करने के दावेदार हैं।



