आपने कभी नोटिस किया है कि अगर सुबह का रूटीन सही न रहा हो तो पूरा दिन आप सुस्त महसूस करते हैं. दरअसल मॉर्निंग की शुरुआत खराब हो तो पूरा रूटीन बिगड़ सकता है. सुबह की अच्छी आदतें जहां आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधार सकती हैं तो वहीं कुछ ऐसी खराब आदते हैं जिससे आपके शरीर के अंदरूनी अंगों जैसे ब्रेन, हार्ट, लिवर पर भी बुरा असर हो सकता है.आज के टाइम में लोगों का लाइफस्टाइल इतना बिगड़ चुका है कि ज्यादातर बीमारियों की शुरुआत ही इसी वजह से होती है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि आपको मॉर्निंग की किन बैड हैबिट्स से दूरी बनानी चाहिए.

सुबह जागने के बाद पहला घंटा आपके दिन की आगे की हर एक्टिविटी के लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करता है. सुबह की आदतें आपके मेटाबॉलिज्म, हार्ट के फंक्शन से लेकर मेंटल क्लियरटी तक पर असर डालती हैं. इसी वजह से कहा जाता है कि अपनी सुबह की शुरुआत हमेशा हेल्दी तरीके से करनी चाहिए. फिलहाल जान लेते हैं कि कौन सी वो चीजें हैं जो सुबह हम अवॉइड करें.
उठते ही फोन चलाना
आजकल ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो देर रात तक फोन चलाते रहते हैं और फिर अपने मोबाइल को सिरहाने रखकर ही सो जाते हैं. सुबह उठते ही वो सबसे पहले सारे नोटिफिकेशन चेक करते हैं, लेकिन इससे आपका स्ट्रेस बढ़ सकता है. इस वजह से मेंटल क्लियरटी और इमोशनल बैलेंस बिगड़ता है. जागने के बाद कम से कम 30 मिनट तक फोन नहीं चलाना चाहिए और किसी भी तरह की स्क्रीन से दूरी बनाएं.
बारबार अलार्म
हममे से ज्यादातर लोग ऐसे होंगे जो सुबह जल्दी उठने के लिए या तो एक से ज्यादा अलार्म लगा देते हैं या फिर अलार्म बजते ही उसे स्नूज़ कर देते हैं. इससे बारबार अलार्म बजता है, जिससे आप मेंटली डिस्टर्ब होते रहते हैं. इससे आपके शरीर को बारबार सोने का संकेत मिलता है, लेकिन आप सही से गहरी नींद में नहीं सो पाते हैं. इस वजह से दिन में भी आलससुस्ती बनी रहती है. इससे फोकस पर असर पड़ सकता है, क्योंकि स्ट्रेस बढ़ता है. तो अगली बार अगर आप अलार्म लगा रहे हैं तो 1 बार में जागने की कोशिश करें या फिर इसे अवॉइड करना चाहिए.
Getty Images
नाश्ता करने में गलतियां
भारत में ज्यादातर लोग सुबह उठते ही सीधे खाली पेट चाय या कॉफी पी लेते हैं. इसके साथ नमकीन और कुकीज खाते हैं.ये एक बेहद खराब आदत है जो डाइजेशन और लिवर को नुकसान कर सकती है. इसके अलावा जल्दीजल्दी में नाश्ता स्किप करना सेहत के लिहाज से बिल्कुल सही नहीं रहता है. मॉर्निंग में बहुत हैवी मील भी नहीं लेना चाहिए. आपको सुबह में फाइबर, प्रोटीन और विटामिनमिनरल से भरपूर ऐसी चीजें लेनी चाहिए जो आसानी से पच भी जाती हो.
सुबह उठकर पानी न पीना
बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो मॉर्निंग की शुरुआत में पानी नहीं पीते हैं, लेकिन ये आदत है नुकसान पहुंचा सकती है. रातभर आप सो रहे होते हैं और इस वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है. आपको रोजाना सुबह खाली पेट पानी पीने की आदत को अपनाना चाहिए. इससे आपकी बॉडी न सिर्फ हाइड्रेट होगी, बल्कि डिटॉक्स भी होती है, लेकिन ध्यान रखें कि ठंडा पानी न पिएं.



