Delhi

कार्यकर्ताओं के समर्पण से मजबूत होता है संगठन… बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बोलीं CM रेखा गुप्ता

दिल्ली भाजपा द्वारा 9 और 10 मई को पूसा कृषि परिसर में और करोल बाग जिलों के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें अनेक भाजपा नेताओं ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया. इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को एक ट्रेनिंग कैंप में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा की संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी लक्ष्यों पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया.

कार्यकर्ताओं के समर्पण से मजबूत होता है संगठन… बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बोलीं CM रेखा गुप्ता
कार्यकर्ताओं के समर्पण से मजबूत होता है संगठन… बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बोलीं CM रेखा गुप्ता

‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान2026’ के तहत आयोजित सत्र में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन के विकास के लिए प्रण और प्रशिक्षण दोनों ही अनिवार्य होते है. प्रशिक्षण वह प्रक्रिया है जो किसी भी कार्यकर्ताओं के अंदर वैचारिक स्पष्टता और कार्यकुशलता विकसित करती है. भाजपा का कार्यकर्ता वह धुरी है जो संगठन के विचारों और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करता है. जब कार्यकर्ता प्रशिक्षित और संकल्पित होता है तो राष्ट्र निर्माण का संकल्प सिद्ध होता है.

अंग, बंग, कलिंग से लेकर गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कोनेकोने तक हमारी विचारधारा का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है. अंग, बंग और कलिंग से लेकर गंगोत्री से गंगासागर तक हर तरफ सेवा और सुशासन का कमल खिला हुआ है. यह भाजपा के लाखों निष्ठावान कार्यकर्ताओं के समर्पण और अटूट परिश्रम का ही परिणाम है.”

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान2026 के अंतर्गत आज नई दिल्ली एवं करोल बाग जिलों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी लक्ष्यों पर संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।

किसी भी संगठन के लिए प्रण pic.twitter.com/Z9Kqv1dUWH

— Rekha Gupta May 10, 2026

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक हरीश खुराना, उमंग बजाज, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बब्बर सहित समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही.” मुख्यमंत्री ने भाजपा के विस्तार का श्रेय लाखों वफादार कार्यकर्ताओं के समर्पण और अथक परिश्रम को दिया.

वरिष्ठ नेता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कार्यकर्ता सम्भाल और दायित्वबोध जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा की भाजपा सही मायने में पार्टी विद अ डिफरेंस हैं क्योंकि हमारे वरिष्ठ नेता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं. उनको विकास के अवसर देते हैं तो वहीं भाजपा के कार्यकर्ता अपने समर्पण से संगठन को हमेशा एक जीवंत संगठन बना कर रखते हैं. इससे पहले, सचदेवा ने हरिद्वार में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान2026’ के तहत उत्तरपूर्वी और नवीन शाहदरा जिलों के लिए आयोजित जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं को संबोधित किया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply